फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drug dealer gets three years imprisonment after 18 years, fine of Rs 10,000

Jhansi News: नशे के सौदागर को 18 साल बाद तीन वर्ष की सज़ा, 10 हजार का जुर्माना

Fri, 03 Jan 2025 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Drug dealer gets three years imprisonment after 18 years, fine of Rs 10,000

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। 18 साल पूर्व अवैध चरस के साथ पकड़े गए एक अभियुक्त मुकेश को विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) कनिष्क सिंह के न्यायालय ने दोषी पाते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास की सज़ा सुनाई। दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।



अभियोजन पक्ष के अनुसार, 19 फरवरी 2007 को थाना सीपरी बाजार पुलिस ने गश्त के दौरान करारी स्टेशन के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश बरार निवासी प्रीतमपुर, थाना सीपरी बाजार बताया था। तलाशी में उसके कब्जे से करीब 200 ग्राम चरस और दो कारतूस (12 बोर) बरामद हुए थे। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपपत्र अदालत में पेश किया। साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त मुकेश को अदालत ने सजा सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed