फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drones will be used to monitor power theft, teams have been formed to catch them

Jhansi News: ड्रोन से होगी बिजली चोरी की निगरानी, धरपकड़ के लिए बनाई गई टीमें

Sun, 11 May 2025 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Drones will be used to monitor power theft, teams have been formed to catch them

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग अब ड्रोन का सहारा लेगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। विभाग मोहल्लों में पहुंचकर ड्रोन उड़ाकर जांच करेगा। चोरी पकड़े जाने के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यह कार्रवाई अत्यधिक चोरी वाले उन इलाकों में की जाएगी, जहां पर टीमें पहुंचकर जांच नहीं कर पाती थी।



झांसी नगर में लाइन लॉस 21 प्रतिशत है, लेकिन यह 15 प्रतिशत के नीचे होना चाहिए। यह बढ़े होने के पीछे बिजली चोरी माना जा रहा है। बिजली अफसरों का कहना है कि शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्रों के साथ कई ऐसे मोहल्ले हैं, जहां फीडरों पर लाइन लॉस काफी अधिक है। यहां जांच टीमें पहुंचती है तो विवाद की स्थिति बनती है। मोहल्ले में बिजली चेकिंग सुनते ही लोग तार हटा लेते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में विभाग ने अब यहां चेकिंग के लिए विशेष कदम उठाने का निर्णय लिया है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए ड्रोन का सहारा लिया जाएगा। लोग घरों की छतों पर केबल में कटकर चोरी करते हैं। ड्रोन की मदद से केबल की जांच की जाएगी, कट होने पर इसकी वीडियो रिकार्ड हो जाएगा। यदि चोरी पकड़ी जाती है तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स में -

इन क्षेत्रों में चोरी ज्यादा



ऐवट मार्केट, तालपुरा, कसाई मंडी, सैय्यर गेट, झोकनबाग, सुभाषगंज, एमईएस, सिटी फीडर, थापक बाग, बिसातखाना, टोरिया, नगरा क्षेत्र, मुकरयाना, इतवारीगंज, उन्नाव गेट, आतियांताल, दतिया गेट, नई बस्ती।



बॉक्स में -

चोरी पर करें कार्रवाई, क्रॉस चेकिंग में पकड़े जाने पर जेई-एसडीओ होंगे जिम्मेदार



शहर में लाइन लॉस कम करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक उपखंड क्षेत्र में एसडीओ-जेई की टीम बनाकर क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें चेतावनी दी गई है कि उच्चाधिकारियों की क्रॉस चेकिंग में यदि चोरी पकड़ी गई तो आरोपी पर कार्रवाई के साथ-साथ जेई-एसडीओ को भी इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा।




वर्जन



लाइन लॉस कम करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। शहर में कुछ मोहल्लों में ज्यादा चोरी है। टीम पहुंचते ही यहां कटिया हटा ली जाती है। इसके लिए अब ड्रोन से जांच की जाएगी। चोरी पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - चंद्रजीत प्रसाद, अधीक्षण अभियंता नगर, विद्युत वितरण मंडल, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed