फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drone survey will be done for the master plan of Bida, land will be searched for the airport.

Jhansi News: बीडा के मास्टर प्लान के लिए होगा ड्रोन सर्वे, एयरपोर्ट के लिए खोजी जाएगी जमीन

Fri, 28 Jun 2024 03:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Drone survey will be done for the master plan of Bida, land will be searched for the airport.
- मास्टर प्लान बना रही सिंगापुर की कंपनी की टीम ने बीडा प्रशासन के साथ की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का मास्टर प्लान बनाने का काम सिंगापुर की कंपनी सुरबाना जोरॉन्ग ने शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को बीडा प्रशासन के साथ कंपनी की टीम की पहली बैठक भी हुई। अब कंपनी मास्टर प्लान तैयार करने के लिए गांवों का ड्रोन सर्वे करेगी। एयरपोर्ट के लिए भी जमीन खोजेगी। बीडा कार्यालय में हुई बैठक में तय हुआ कि उद्योगों से जुड़े स्टेक होल्डर (हितधारक) के साथ बातचीत होगी। बैठक कर क्षेत्र में एयरपोर्ट चिह्नित करने और उद्योगों पर फोकस करने का सुझाव भी सिंगापुर की कंपनी ने दिया है। प्रारंभिक बैठक में बीडा को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का भी सुझाव दिया है। बीडा के सीईओ अमृत त्रिपाठी ने निर्देश दिए कि कंपनी की टीम गांवों में जाकर रोजगार की संभावनाएं तलाशे। साथ ही देखें कि कौन-कौन से उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। बड़े-बड़े उद्योगपतियों के साथ बैठक करें। जिन-जिन उद्यमियों ने झांसी में उद्योग लगाने के लिए रुचि दिखाई है, उनसे भी संपर्क करें। बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की महाप्रबंधक नीलू सहगल और प्रो. शाश्वत बंद्योपाध्याय मौजूद रहे।




आज लखनऊ में होगी बोर्ड बैठक बीडा की दूसरी बोर्ड बैठक शुक्रवार को लखनऊ में होगी। इसमें निर्माण कार्य के लिए बजट, बीडा के नए ऑफिस और बिल्डिंग के लिए जगह चिह्नित करने, सड़क निर्माण के लिए बजट आदि पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed