फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   driving licence

ड्राइविंग लाइसेंस को कीजिए डेढ़ महीने इंतजार

Sat, 01 Aug 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
driving licence
driving licence
झांसी। अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको डेढ़ महीने इंतजार करना पड़ेगा। लॉकडाउन के बाद शुरू हुई ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया में आवेदनों की बाढ़ आ गई है। विभाग को एक हजार से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रोज महज 40 आवेदकों को टेस्ट का मौका दिया जा रहा है। इसके साथ ही शनिवार के लॉकडाउन के चलते स्लॉट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रकिया बंद कर दी गई थी। अनलॉक में लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान तीन शिफ्टों में 40 आवेदकों को टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा है। इसके साथ ही स्लॉट का निर्धारण भी निदेशालय स्तर से किया जा रहा है। ऐसे में करीब डेढ़ महीने का स्लॉट बुक हो चुका है। साथ ही शनिवार को लॉकडाउन के चलते ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम नहीं होगा। अनलॉक वन में लॉकडाउन की व्यवस्था न होने से जिन आवेदकों को शनिवार का स्लॉट मिल गया था, उसे भी समायोजित किया जा रहा है। लाइसेंस बनने में देरी के चलते तमाम आवेदकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आवेदक कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। आरटीओ राजेश कुमार गंगवार ने बताया कि डेढ़ महीने का स्लॉट चल रहा है। आवेदकों के पास टेस्ट के लिए तिथि का संदेश पहुंच रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कम ही आवेदक बुलाए जा रहे हैं। आवेदक परेशान न हों, तय तिथि में ही कार्यालय आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed