फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drivers and conductors are driving roadways buses without uniform

Jhansi News: बिना वर्दी रोडवेज बसें दौड़ा रहे चालक-परिचालक

Tue, 13 May 2025 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors are driving roadways buses without uniform
ड्रेस में न होने से नहीं हो पाती पहचान, यात्री होते हैं भ्रमित
विज्ञापन

बसों में अनहोनी रोकने के लिए लागू है चालक व परिचालकों के लिए ड्रेस कोड
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रोडवेज डिपो में कौन चालक है कौन परिचालक इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। बसों के चालक-परिचालक वर्दी नहीं पहन रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि किसी स्थिति में कोई शिकायत करनी होती है तो यात्री को उनके नाम की जानकारी नहीं मिल पाती। जागरूक यात्री बस नंबर के आधार पर शिकायत करते हैं, जबकि दूसरे यात्री बिना शिकायत के ही चले जाते हैं।
परिवहन विभाग ने बस चालकों के लिए नियम तो कई बनाए हैं, लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर इसका पालन नहीं कर रहे हैं। सोमवार को झांसी के रोडवेज बस स्टैंड पर चालक बिना वर्दी बस ले जाते मिले। परिचालक भी वर्दी में नहीं थे। यात्री टिकट बुकिंग के लिए परिचालकों को खोजते नजर आए। ड्राइवर आए तो सीधे बस में चढ़े और इसे स्टार्ट कर स्टेयरिंग थाम ली।
विज्ञापन

--------
बॉक्स में -

यह है चालक व परिचालकों का ड्रेस कोड

चालक : खाकी पैंट-शर्ट, काले जूते, बैज व नेम-प्लेट।

परिचालक - लाइट ग्रे-पैंट-शर्ट, काले जूते व नेम प्लेट।

--------
बॉक्स में -
ड्रेस कोड का पालन न करने पर यह है जुर्माना
- बिना ड्रेस के चालक व परिचालकों के मिलने पर जुर्माने का प्रावधान है। प्रथम बार 50 रुपये, द्वितीय बार 250 रुपये व तृतीय बार बिना ड्रेस के मिलने पर 500 रुपये जुर्माना वसूले जाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बॉक्स में -
झांसी क्षेत्र में चालक-परिचालक
पद नियमित संविदा आउटसोर्स
चालक 33 238 -
परिचालक 22 145 129
-----------
वर्जन -
- चालक व परिचालकों को ड्रेस में ही रहने के निर्देश हैं। यदि वह ऐसा नहीं कर रहे हैं तो जांच की जाएगी। यदि वह बगैर ड्रेस के मिलते हैं तो उन पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा।
- रामदास सोन, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
परिवहन निगम, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed