{"_id":"6994d514366716f56204a809","slug":"driver-who-stopped-to-eat-at-a-dhaba-dies-under-suspicious-circumstances-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-742009-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ढाबा में खाना खाने रुके चालक की संदिग्ध हाल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ढाबा में खाना खाने रुके चालक की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लुधियाना के सरायभा नगर निवासी सुजीत कुमार (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह हारवेस्टर लेकर यहां आया था। सोमवार रात अपने दोस्त के साथ खाना खाने ढाबे में गया था। उसी दौरान अचानक गिरकर अचेत हो गया। उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उसके मौत की वजह साफ नहीं हो सकी।
परिजनों ने बताया कि सुजीत हारवेस्टर मशीन लेकर अपने दोस्त हरदीप के साथ यहां आया था। मशीन में खराबी होने पर दोनों सोमवार को डबरा गए थे। वहां से सामान लेकर देर-शाम झांसी वापस आ रहे थे। ओरछा तिगैला के पास पहुंचने पर खाना खाने के लिए एक ढाबे पर रुके। जैसे ही सुजीत ने एक दो निवाला खाया, वह अचानक से अचेत होकर गिर पड़ा। यह देख वहां खलबली मच गई। कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर जांच कराई जा रही है।