{"_id":"6a29cdeed4bee6e4020f7724","slug":"driver-dies-after-tractor-overturns-due-to-imbalance-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-813432-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: असंतुलित होकर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: असंतुलित होकर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
Thu, 11 Jun 2026 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार के भोजला गांव के पास मंगलवार रात ट्रैक्टर पलटने से चालक रामसिंह डांगी (57)की मौत हो गई। वह फार्म हाउस के लिए खाद लेकर झांसी आए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
दतिया के उनाव बालाजी निवासी रामसिंह डांगी खेती-किसानी करते थे। परिजनों ने बताया कि बूढ़ा गांव के पास उनका फार्म हाउस था। मंगलवार शाम खेत में खाद डालने के लिए वह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आए थे। रात को ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अधिक रफ्तार होने की वजह से भोजला गांव के पास असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। रामसिंह उसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह उनको बाहर निकाला। पुलिस भी वहां पहुंच गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। रामसिंह की 4 बेटियां और एक बेटा है। उनकी मौत से पत्नी राजकुमारी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे ने बताया कि हादसे में रामसिंह की मौत हुई है।