{"_id":"636148d93aad1e71cb7cb898","slug":"driver-dead-body-find-in-dan-jhansi-news-jhs2319738129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बांध में मिला ड्राइवर का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बांध में मिला ड्राइवर का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 01 Nov 2022 09:57 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 09:57 PM IST
सार
सिमराहा निवासी कल्लूराम राय का बेटा दिनेश राय (36) कार टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार की सुबह वह घर से निकला था, लेकिन इसके बाद नहीं लौटा। हालांकि, रात में उसकी परिजनों से फोन पर बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के बरुआसागर थाना इलाके में एक लापता कार टैक्सी ड्राइवर का शव बांध में उतराता हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि, पुलिस का कहना है कि ड्राइवर हादसे का शिकार हुआ है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
सिमराहा निवासी कल्लूराम राय का बेटा दिनेश राय (36) कार टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार की सुबह वह घर से निकला था, लेकिन इसके बाद नहीं लौटा। हालांकि, रात में उसकी परिजनों से फोन पर बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया। इससे परेशान होकर परिजन तलाश में जुट गए। सोमवार को उन्हें पता चला कि दिनेश का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ है। यहां पहुंचकर उन्होंने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
मृतक के भतीजे विवेक ने बताया कि चाचा दिनेश का शव बरुआसागर पुलिया के पास बांध में पड़ा हुआ मिला था। उनके कमर से नीचे के सभी कपड़े गायब थे। इसके अलावा उनका मोबाइल भी गायब है। भतीजे ने आरोप लगाया कि चाचा की हत्या करने के बाद शव बांध में फेंका गया। वहीं, बरुआसागर थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होना आया है। इसके अलावा मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं। मामले की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी बबली के अलावा तीन बेटियां व एक बेटा है। घटना से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।