फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dressed in a plain set of country 'talent'

एक मैदान में सजने लगा देश का ‘हुनर’

Sun, 20 Dec 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dressed in a plain set of country 'talent'
झांसी। हस्त शिल्प मेला ग्राउंड में देश के विभिन्न हिस्सों से आए शिल्पियों का हुनर सजने लगा है। शिल्पियों  लगभग सत्तर फीसदी दुकानें भर गई हैं, बाकी भी जल्द ही भर जाएंगी। शनिवार को मेला ग्राउंड में लोगों की चहल-पहल भी शुरू हो गई है। उन्होंने मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आए शिल्प कलाकारों की उम्दा कारीगरी को सराहा। हल्की फुल्की खरीदारी भी की।
विज्ञापन


वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक दुर्ग की तलहटी में स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में लगे मेले में उम्मीद से अधिक शिल्पकारों ने स्टाल लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए हैं। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के मुताबिक महोत्सव में शिल्पकारों के लिए 150 स्टाल आवंटित हैं, लेकिन 156 शिल्पकारों ने स्टाल आवंटन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिन्हें दुकानें आवंटित कर दी गई हैं। एक दर्जन से अधिक और शिल्पकारों ने भी स्टाल लगाने को संपर्क किया है।
विज्ञापन


शिल्प मेले में सहारनपुर से 17, कानपुर से 15, आगरा से 23, झांसी से 36, ललितपुर से 12, बनारस से 2, मिर्जापुर से 7, अमरोहा से 4, बुलंदशहर से 7, एटा से 7, भोपाल से 1, दिल्ली से 2, जम्मू कश्मीर से 11, भदौही से 4, बिजनौर से 5, प्रताप गढ़ से 2, मुरादाबाद से 2, हाथरस से 4, फिरोजाबाद से 2 एवं उरई से 3 शिल्पकार अपने- अपने स्टाल लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढे बने परेशानी का सबब
महोत्सव में सुरक्षा के  मद्देनजर अस्थाई पुलिस थाना, फायर स्टेशन कार्यालय, वाटर टैंक सप्लाई आदि की व्यवस्था हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर मुक्ताकाशी मंच से क्राफ्ट मैदान को जाने वाले मार्ग पर मौजूद बडे़-बडे़ गड्ढे लोगों की परेशानियों का सबब बने हुए हैं।

शनिवार की सायं महोत्सव देखने आए कई लोगों के दुपहिया वाहन इन ंगड्ढों में फंसे और ढलान के चलते कई वाहन एवं चालक गिरते नजर आए। ऐसे में कुछ लोग चुटहिल भी हुए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गड्ढों को जल्द से जल्द भरवाया जाए।

जानी दुकानदारों की समस्याएं
झांसी जन महोत्सव परंपरा में शनिवार को नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, मुख्य संयोजक राजीव राय, मेला प्रभारी दिनेश भार्गव, हरगोविंद कुशवाहा, डा. बाबू लाल तिवारी, सौरभ रावत भांजे, भूपेंद्र खत्री, रवीश त्रिपाठी आदि ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर दुकानदारों से उनकी समस्याएं जानीं। इस मौके पर नगर आयुक्त ने बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया।


प्लास्टिक कचरा एकत्र करेंगे प्रतिदिन
झांसी जन महोत्सव मेले में प्रतिदिन प्रत्येक दुकान से नगर निगम के प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यकर्ता प्लास्टिक की बोतलें, गिलास व प्लास्टिक कचरे को नि:शुल्क एकत्र करेंगे। कचरे को मैनेजमेंट की गाड़ी नित्य अपराह्न भरकर ले जाएगी, जिसे बिजौली स्थित कांजी हाउस में संग्रहित किया जाएगा। मैनेजमेंट ने दुकानदारों से अपील की कि वह अनुपयुक्त प्लास्टिक वेस्ट आदि को कूड़ादान आदि में ही डालकर रखें। यह जानकारी मैनेजमेंट के मीडिया प्रभारी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed