फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dress code implemented in Pitambara temple in Datiya

Jhansi: पीतांबरा मंदिर में लागू किया गया ड्रेस कोड, श्रद्धालु हाफ कपड़ों में नहीं कर सकेंगे मंदिर में प्रवेश

Wed, 16 Aug 2023 07:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Aug 2023 07:52 PM IST
सार

पीतांबरा पीठ मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक बीपी पाराशर ने बताया कि पुरुष धोती-कुर्ता, कुर्ता-पायजामा, पेंट शर्ट पहनकर मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। जींस से भी परहेज नहीं है। 

विज्ञापन
Dress code implemented in Pitambara temple in Datiya
पीतांबरा मंदिर में लागू किया गया ड्रेस कोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया स्थित मां पीतांबरा मंदिर में ड्रेस कोड व्यवस्था लागू कर दी गई है। हाफ कपड़ों में आने वाले श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मंदिर के दरवाजों पर इस नए नियम के बोर्ड लगा दिए गए हैं। साथ ही गार्डों की ओर से रोक-टोक भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

 


दतिया स्थित मां पीतांबरा मंदिर में मां बगलामुखी व धूमावती माई के दर्शन करने के लिए प्रति वर्ष 40 लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं। खासतौर पर प्रत्येक सप्ताह के शनिवार व नवरात्र के दिनों में यहां भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर प्रबंधन की ओर से अब श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। पीतांबरा पीठ मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक बीपी पाराशर ने बताया कि पुरुष धोती-कुर्ता, कुर्ता-पायजामा, पेंट शर्ट पहनकर मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। जींस से भी परहेज नहीं है। 

विज्ञापन

 

इसी प्रकार से महिलाएं साड़ी, सलवार-कुर्ता पहनकर मंदिर में प्रवेश कर सकेंगी। लेकिन, हाफ कपड़े पहनकर मंदिर में आने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। मंदिर के सभी दरवाजों पर इसके बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। साथ ही गार्डों को ड्रेस कोड का पालन न करने वाले श्रद्धालुओं को गेट पर ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed