{"_id":"6876b3b2b6602c72ee044568","slug":"dost-police-do-not-be-afraid-of-the-police-ask-for-help-in-times-of-trouble-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-598538-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त पुलिस : पुलिस से डरें नहीं, संकट में मांगे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त पुलिस : पुलिस से डरें नहीं, संकट में मांगे मदद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले नवाबाद थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दोस्त की भूमिका में मौजूद पुलिसकर्मियों ने ब्लू बेल्स के विद्यार्थियों को पुलिस की भूमिका के बारे में बताते हुए उससे डरने के बजाए संकट में आपातकालीन नंबर याद रखने की जरूरत बताई।
मंगलवार को ब्लू बेल्स विद्यालय के विद्यार्थियों ने नवाबाद थाना पहुंचकर पुलिस के कामकाज का तरीका समझा। पुलिस अफसरों ने छात्रों को समझाया कि किसी मुश्किल में फंसने पर सबसे पहले मदद के लिए पुलिस आती है, ऐसे में डरने के बजाए उसे दोस्त समझने की जरूरत है। थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने रामचरित मानस की चौपाई समेत संस्कृत की कई सूक्तियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अच्छे एवं बुरे में पहचान की जरूरत समझाई। कहा, जो भी व्यक्ति प्रलोभन देने की कोशिश करता है, उससे हमेशा दूर रहें। हेल्पलाइन नंबर हमेशा याद रखने चाहिए। मुसीबत में फंसने पर सबसे पहले डायल-112 की मदद ले सकते हैं।
महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को गुड एवं बैड टच के बारे में समझाते हुए मदद मांगने का तरीका भी बताया। छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत चल रहे अभियान के बारे में बताया। उनको एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया बताई। विद्याथियों को थाने का जीडी कक्ष समेत कंप्यूटर रूम, थाना प्रभारी कार्यालय, शास्त्रागार, मालखाने को दिखाया गया। आखिरी में थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने प्रश्नों के जवाब दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य नितिन विलियम्स, नीति शर्मा, नितिन कोहली, वेद प्रकाश, राजीव कंचन, अनिल, नकुल तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।