फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dor to dor collection ahead company

कूड़ा कलेक्शन के लिए आगे आने लगीं कंपनियां

Thu, 28 Jan 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dor to dor collection ahead company
झांसी। महानगर में ठप चल रहे कूड़ा कलेक्शन को सुचारु करने के लिए कंपनियां आगे आने लगी हैं। स्मार्ट सिटी की ओर से निकाले गए टेंडर में पांच कंपनियों ने अपनी रुचि दिखाई है। हाल ही में हुई प्री बिडिंग में कंपनियों ने टेंडर में लागू की गई शर्तें और नियमों को लेकर सवाल उठाए, जिसका अधिकारियों ने जवाब दिया।
विज्ञापन

महानगर में कूड़ा कलेक्शन के लिए स्मार्ट सिटी के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर निकाला गया है। इसके लिए प्री बिडिंग की गई, जिसमें देशभर से पांच कंपनियों ने प्रतिभाग करते हुए कुछ शर्तों को लेकर सवाल उठाए। कंपनियों की ओर से सबसे ज्यादा सवाल पेनाल्टी कॉज को लेकर किए गए। कुछ कंपनियों ने कूड़ा उठान के लिए वाहनों और उनके रखरखाव को लेकर सवाल पूछे। इस दौरान यूजर चार्ज की दरों को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कंपनियों के सवालों के जवाब दिए। नगर आयुक्त अवनीश राय ने बताया कि अगली बिडिंग दो फरवरी को होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च तक महानगर में कूड़ा कलेक्शन कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed