फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   door to door garbage collection new tenders

रेडियो फ्रीक्वेंसी तकनीक से होगा कूूड़ा कलेक्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
door to door garbage collection new tenders
महानगर में कूड़ा कलेक्शन का काम कर रहीं कंपनियों पर सवाल उठने के बाद नगर निगम अब नए सिरे से टेंडर कराने की तैयारी कर रहा है। नए टेंडर में कूड़ा कलेक्शन कंपनियों की जवाबदेही तय करने के साथ ही पूरी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए हर घर के बाहर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग लगाए जाएंगे। जिसके जरिए कूड़ा और यूजर चार्ज लेने की पूरी प्रक्रिया डिजिटलाइज्ड हो जाएगी। महानगर में मौजूदा दौर में पांच कंपनियों के जरिए कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है। इन कंपनियों के अनुबंध मार्च 2019 में खत्म हो गए हैं। पूर्व नगर आयुक्त ने नया टेंडर न होने तक कंपनियों के अनुबंध को आगे बढ़ा दिया था। पिछले दिनों आगरा में कूड़ा कलेक्शन कंपनियों की कारगुजारी की पोल खुली, तो झांसी की कंपनियां सवालों के घेरे में आ गईं। इसके बाद नगर निगम ने नए टेंडर की तैयारी शुरू कर दी। नए टेंडर में घरों के बाहर रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन टैग लगेंगे। जिसके जरिए घर से कूड़ा लेने के बाद कमांड सेंटर को संदेश मिल जाएगा। साथ ही जहां से कूड़ा नहीं लिया जाएगा, उसकी भी रिपोर्ट मिलेगी। इसके साथ ही कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी मनमानी नहीं कर सकेंगीं। नए टेंडर में कंपनियों की जवाबदेही तय करते हुए अर्थदंड की व्यवस्था भी की गई है। नए नगर आयुक्त अवनीश राय ने भी टेंडर का अवलोकन कर लिया है। जल्द ही आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed