फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dont panic corona dose not reach by lpg clynder

घबराएं नहीं, सिलिंडर से नहीं पहुंचेगा कोरोना

Sat, 04 Apr 2020 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
dont panic corona dose not reach by lpg clynder
गैस सिलिंडर को किया जा रहा सैनिटाइज
झांसी। कोरोना संक्रमण से रसोई गैस उपभोक्ताओं के साथ कर्मचारियों को बचाने के लिए भारत पेट्रोलियम ने सिलिंडर को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है। चार चरणों में स्प्रिंकलर के जरिये सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। इसके बाद सिलिंडर एजेंसी होते हुए उपभोक्ता तक पहुंच रहा है। इस सुविधा का जिले के तीन लाख गैस उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले के अंबावाय स्थित बीपीसी के बॉटलिंग प्लांट से सिलिंडर की आपूर्ति की जाती है। कोरोना संक्रमण को लेकर काफी सतर्कता बरत रहे हैं। ऐसे में गैस सिलिंडर को सुरक्षित तरीके से उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए भारत गैस की ओर से पहल की गई है। प्लांट पर चार चरणों में सिलिंडर का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। पहले स्तर पर खाली आने वाले सिलिंडरों पर प्रवेश गेट पर सोडियम हाइपोक्लोराइड के घोल का स्प्रिंकलर से छिड़काव किया जाता है। इसके बाद अनलोडिंग होने पर स्प्रे होता है। तीसरे चरण में डिटर्जेंट से वाशिंग के बाद वाशिंट प्लांट में सैनिटाइजेशन होता है। सिलिंडर भरने के बाद निकासी के समय गेट पर हर सिलिंडर को सैनिटाइज किया जाता है। सेल्स मैनेजर बीपीसी वरुण सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं के साथ-साथ कर्मचारियों को सुरक्षित रखने के लिए हर सिलिंडर को सैनिटाइज किया जा रहा है। ताकि हर घर तक सिलिंडर को सुरक्षित तरीके से पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

कोरोना से निधन पर मिलेंगे पांच लाख
भारत पेट्रोलियम की ओर से एलपीजी वितरक कर्मचारियों में किसी भी सदस्य का कोरोना संक्रमण से निधन होने पर उसके परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया गया है। इसके दायरे में वितरण से जुड़े डिलीवरी कर्मी समेत सभी कर्मियों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed