फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctor refuses to be his own voice, now looking for ambulance driver

डॉक्टर ने खुद की आवाज होने से किया इंकार, अब एंबुलेंस चालक की तलाश

Sun, 07 Aug 2022 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Doctor refuses to be his own voice, now looking for ambulance driver
झांसी। मरीज की सौदेबाजी का ऑडियो वायरल होने के प्रकरण की स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जांच समिति ने जब डॉक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने अपनी आवाज होने से साफ इंकार कर दिया है। अब कमेटी ने एंबुलेंस चालक की तलाश शुरू कर दी है। इसके बाद दोनों को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें डॉक्टर और एंबुलेंस चालक मरीज की सौदेबाजी कर रहे थे। एंबुलेंस चालक नर्सिंगहोम में मरीज लाने पर कमीशन को लेकर डॉक्टर से पूछताछ करता है तो चिकित्सक बोलता है कि 30 प्रतिशत मिलेगा। अगर बिल 20 हजार बनता है तो छह हजार मिलेंगे। 30 हजार का बिल बनने पर नौ हजार रुपये बतौर कमीशन मिल जाएंगे। फिर एंबुलेंस चालक कहता है कि वो मरीज के साथ तालबेहट के एक ढाबे में रुका हुआ है। किस नर्सिंगहोम में मरीज लाना है। इसके बाद डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के सामने बने एक नर्सिंगहोम का नाम बताता है। डॉक्टर बोलता है कि वो एक क्लीनिक में बैठता है। मगर मरीज नर्सिंगहोम में भर्ती कराता है। चालक नर्सिंगहोम आकर फोन करने की बात कहता है। मरीजों के सौदेबाजी के इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने जांच समिति गठित कर दी। जांच समिति के मुताबिक डॉक्टर को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया तो उसने ऑडियो में अपनी आवाज होने से साफ इंकार कर दिया। अब एंबुलेंस चालक का पता लगाया जा रहा है। उसकी पहचान होते ही पूछताछ की जाएगी। फिर दोनों को आमने-सामने बिठाकर जवाब तलब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed