{"_id":"6020d5f28ebc3e4b611800f8","slug":"doctor-positive-after-that-20-days-vaccination-jhansi-news-jhs1880002175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन लगने के 20 वें दिन डॉक्टर संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन लगने के 20 वें दिन डॉक्टर संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना की वैक्सीन लगने के 20वें दिन महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गए। डॉक्टर को 16 जनवरी को वैक्सीन की पहली डोज लगी थी, जबकि दूसरी डोज 15 फरवरी को लगनी थी।
देश में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरूआत 16 जनवरी से हुई। झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और कर्मचारियों को भी वैक्सीन लगाई गई। यहां के ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉक्टर को भी वैक्सीन लगाई गई थी। दो-तीन दिन पहले उन्हें बुखार आना शुरू हुआ। उन्होंने कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई। बताया गया कि कोविड वैक्सीन लगने के 20वें दिन वह कोरोना संक्रमित हुए हैं।
इस मामले में मेडिकल कॉलेज के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. पारस गुप्ता का कहना है कि वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के 14 दिन बाद एंटीबॉडी बनती है। चिकित्सक को अभी एक ही डोज लगी थी, जबकि 15 फरवरी को दूसरी लगनी थी। वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवाने के बाद एंटीबॉडी बनने की प्रक्रिया में लगभग 42-43 दिन लगते हैं। उन्होंने सलाह दी कि सभी लोग समय पर वैक्सीन लगवाएं, क्योंकि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। वैक्सीन ही इससे बचाव का एक मात्र उपाय है।
विज्ञापन
कोविड गया नहीं, मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें
कोरोना के मामले भले ही घट गए हों मगर वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में विशेषज्ञ लगातार लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि जरा सी लापरवाही लोगों को वायरस की चपेट में ला सकती है।