फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctor play his life risk safe other life

डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर बचाईं हजारों जानें

Fri, 02 Jul 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Doctor play his life risk safe other life
झांसी। डॉक्टर्स डे पर अलग-अलग संगठनों ने चिकित्सकों का सम्मान किया। साथ ही कोरोना के दौर में जान गंवाने वाले चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टरों ने खुद की जान की परवाह किए बगैर हजारों लोगों की जान बचाई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से आईएमए भवन में डॉक्टर्स डे पर हुए कार्यक्रम में बताया गया कि महामारी में 1500 डॉक्टरों की जान गई है। इस दौरान झांसी के डॉ. जेके भटनागर, डॉ. अरुण कुमार गुप्ता दोनों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही अच्छा काम करने वालों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित किए जाने वालों में डॉ. डीएन मिश्रा, डॉ. जकी सिद्दीकी, डॉ. अरविंद कनकने, डॉ. अंशुल जैन, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. प्रभात चौरसिया, डॉ. राजीव भदौरिया, आईएमए सचिव डॉ. अनु निगम, डॉ. प्रवीण जैन, डॉ. पारुल निगम, डॉ. मुकेश नजा, डॉ. क्षितिज नाथ शामिल रहे। मुख्य अतिथि सीडीओ शैलेष कुमार रहे। अध्यक्षता आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रदीप पांडेय ने की। इस दौरान डॉ. सचिन माहुर, डॉ. एमएल आर्या, डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. अनुपमा प्रकाश, डॉ. विमल शुक्ला, डॉ. दिनेश शुक्ला, डॉ. संदीप जैन, डॉ. दिव्या जैन, डॉ. अशोक आर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ व अन्य कांग्रेसियों ने डॉ. विजय भारद्वाज का सम्मान किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी में डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए फर्ज निभाया और एक-एक डॉक्टर ने हजारों जानें बचाईं। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि डॉक्टर्स की सह्रदयता कोरोना काल में देखने को मिली है। हम सभी डॉक्टरों को धन्यवाद देते हैं। संचालन राजेंद्र रेजा ने किया। इस दौरान अरविंद बबलू, शिवम नायक, जितेंद्र भदौरिया, मुन्नी देवी अहिरवार, मीना आर्या, बंटी झा, रसीद मंसूरी, मनोज तिवारी, पंकज सुडेले, मनीष रायकवार, सचिन श्रीवास, राकेश अमरया मौजूद रहे। वहीं, लायंस क्लब ऑफ झांसी मांगलिक ने डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में डॉ. अतुल प्रताप सिंह, डॉ. अंकिता अग्रवाल, सीए रचित अग्रवाल शामिल रहे। संयोजक प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान सामाजिक प्रवेश में किसी भी डॉक्टर द्वारा दिया जाने वाला योगदान सर्वोपरि है। इस दौरान अध्यक्ष मुक्ता अरोरा, पवन अग्रवाल, महेंद्र दीवान, मनोज अरोरा, अवधेश कंचन, विजय खत्री, प्रतिभा वशिष्ठ, दीपा अग्रवाल, डीएस अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाएं बढ़ाने के लिए आगे आएं प्रतिष्ठित लोग
डॉक्टर्स डे पर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरदीप जोगी ने सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिष्ठित लोगों से आगे आने की अपील की है। उनका कहना है कि यहां पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग इलाज कराने के लिए आते हैं, ऐसे में जो लोग भी सक्षम हैं, वो सरकारी अस्पतालों की मदद कर व्यवस्था में और सुधार ला सकते हैं। साथ ही लोगों से भी अपील की है कि यदि अस्पतालों में सुविधाएं कम होने से उन्हें कोई समस्या आए तो डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed