फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Do not burn stubble, make it a source of income

Jhansi News: पराली को जलाएं नहीं, आय का जरिया बनाएं

Fri, 11 Oct 2024 04:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Do not burn stubble, make it a source of income
डीएम ने फसल अवशेष प्रबंधन के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया किसान सेवा रथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पराली को जलाएं नहीं बल्कि आय का जरिया बनाएं। पराली जलाने से हवा दूषित होती है। मित्र कीट मर जाते हैं। मृदा के पोषक तत्वों की क्षति होती है। पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। लेखपाल अवशेष नहीं जलने दें। पुलिस भी प्रभावी कदम उठाएं। ये यह बात बृहस्पतिवार को डीएम अविनाश कुमार ने कही। उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन का प्रचार-प्रसार के लिए किसान सेवा रथ को रवाना किया।
डीएम ने अपील किसानों से करते हुए कहा खेत में आग नहीं लगाएं। मुख्यमंत्री की मंशा है पराली प्रबंधन से किसानों की आय बढ़ाई जाए। इसे मूर्त रूप देने के लिए किसानों को नि:शुल्क वेस्ट डी-कंपोजर कैप्सूल दिए जा रहे हैं। किसान इसका प्रयोग करें और पराली/कृषि अवशेष को खाद बनाते हुए फसल पैदावार को बढ़ावा दें। विशेष रूप से विकास खंड मोंठ, बड़ागांव और चिरगांव के किसानों को जागरूक करने पर बल देते हुए कहा पराली जलाने से खेत के मित्र कीट भी मृत होते हैं। मृदा के पोषक तत्वों की भी क्षति हुई होती है। पैदावार में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

राजस्व ग्राम के लेखपाल की जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्र में फसल अवशेष जलने नहीं दें। यदि कोई जानकारी मिलती है, तो उनके विरुद्ध कार्यवाही होगी। थाना प्रभारियों को निर्देश दिये कि फसल अवशेष जलने से रोकने के लिये प्रभावी कार्यवाही करें। उप कृषि निदेशक एमपी सिंह से कहा वितरित किए जा रहे वेस्ट डी कंपोजर कैप्सूल के प्रयोग विधि को बिंदु बार किसानों को दी जाए। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी केके मिश्रा, दीपक कुशवाहा, हरीश चंद्र वर्मा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed