फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DM of preparations for 'Nation Defense Gala-Jhansa Jalsa'

‘राष्ट्र रक्षा पर्व- झांसी जलसा’ की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Tue, 16 Nov 2021 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
DM of preparations for 'Nation Defense Gala-Jhansa Jalsa'
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर 17 से 19 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ‘राष्ट्र रक्षा पर्व- झांसी जलसा’ की तैयारियों को लेकर जीआईसी में हेलीपैड, गंगाधर राव नाट्य कला मंच कार्यक्रम स्थल व दुर्ग का जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आर्मी एयर बेस से फ्लीट प्रारंभ करते हुए बैरिकेडिंग का जायजा लिया। जीआईसी में बन रहे हेलीपैड का जायजा लिया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। ‘राष्ट्र रक्षा पर्व- झांसी जलसा’ के शुभारंभ स्थल गंगाधर राव नाट्य कला मंच पर अतिथियों के बैठने व मीडिया कवरेज के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को देखा। कार्यक्रम के मुख्य स्थल के साथ ही सेना द्वारा शस्त्रों की प्रदर्शनी की व्यवस्था को देखा और दिशा निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था की जानकारी ली और निर्देश दिया कि आम जनता की सुविधा के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, अभिषेक कुमार सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed