फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dm instruct to officers to promote wearing masks in rural areas

ग्रामीण इलाकों में मास्क के प्रयोग पर दें जोर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
dm instruct to officers to promote wearing masks in rural areas
पुलिस लाइन में बैठक करते डीएम। - फोटो : AMAR UJALA
डीएम आंद्रा वामसी और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम और एसएसपी ने कहा कि सभी एसडीएम और सीओ रक्षाबंधन और 15 अगस्त के मद्देनजर कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए लगातार भ्रमण करें। डीएम ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध परिवहन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान चलाते हुए परिवहन करती गाड़ियों को सीज किया जाए। अधिकारी लोगों को कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का सुझाव भी दें। क्षेत्र में यदि कोई भी संदिग्ध मरीज मिलता है तो उसकी जानकारी तत्काल इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में दें। डीएम ने कहा कि क्षेत्र में डोर टू डोर सर्विलांस टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। टीम के साथ पर्याप्त पुलिस फोर्स भी रहे। कंटेनमेंट जोन में प्रवर्तन के कार्यो में तेजी लाएं। इस मौके पर नगर आयुक्त अवनीश राय, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास सहित सभी एसडीएम और सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed