{"_id":"661efd122e9d76d6e10a3f17","slug":"dm-expressed-displeasure-over-low-ranking-in-communicable-disease-control-campaign-jhansi-news-c-131-1-ltp1004-113373-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में रैंकिंग कम आने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में रैंकिंग कम आने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान में नगर विकास विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग की गतिविधियां राज्य औसत से बहुत कम पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अगले सप्ताह तक गतिविधियों को गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक में सीएमओ डाॅ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज विभाग व नगर में नगरीय विकास विभाग को झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, जलभराव का निस्तारण, लार्वीसाइड दवा के छिड़काव की जिम्मेदारी दी गई है। बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी को घर-घर भ्रमण कर परिवारों को कुपोषण से बचाव के संबंध में सलाह देना है। स्वास्थ्य व कृषि विभाग समेत अन्य को कई गतिविधियों की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन सभी विभागों की गतिविधियों का मानीटरिंग फीडबैक राज्य औसत से बहुत कम पाया गया। इस दौरान सीडीओ केके पांडेय, अपर सीएमओ डाॅ. वीरेंद्र सिंह, प्रभारी अधिशासी अधिकारी/उपजिलाधिकारी राघवेंद शर्मा, डॉ. आरएन सोनी, डाॅ. सौरभ सक्सेना, बीएसए हरिकेश यादव, डीपीआरओ नवीन मिश्रा आदि मौजूद रहे।