फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DM Ajay Kumar took over at Treasury

डीएम अजय कुमार ने कोषागार में संभाला पदभार

Mon, 29 Feb 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
DM Ajay Kumar took over at Treasury
झांसी। रविवार को नवागंतुक जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कोषागार पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। तदुपरांत, उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें पेयजल की उपलब्धता पर उनका विशेष जोर रहा।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने जिले में सूखे को दृष्टिगत रखते हुए बनाई गई पेय जलापूर्ति की रणनीति की जानकारी ली। उन्होंने वर्तमान में पेयजल की उपलब्धता व सूखे से निपटने के लिए विभागों द्वारा बनाई गई योजना की बिंदुवार रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा उन्होंने पेंशन लाभार्थियों की अलग-अलग सूचना मांगी। साथ ही अन्य विभागों की भी भौतिक प्रगति तलब की।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम ने विधान परिषद चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारियां पूरी हैं। तीनों जनपदों में 37 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिन पर 3,222 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एनआईसी के तकनीकी निदेशक दीपक सक्सेना ने बताया कि पोलिंग पार्टियों का गठन कर लिया गया है व उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दफ्तर में 10 से 12 बजे तक बैंठेंगे अफसर
झांसी। नवागंतुक जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि वह स्वयं कलेक्ट्रेट में रोजाना प्रात: दस से बारह बजे तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके अलावा अन्य सभी अधिकारियों से भी अपेक्षा है कि उक्त समय में अपने कार्यालय में बैठना सुनिश्चित करें।

साल 2001 बैच के आईएएस जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि बुंदेलखंड उनके लिए नया क्षेत्र नहीं है। इससे पहले वह 2005 में जालौन के मुख्य विकास अधिकारी व 2006 में हमीरपुर में जिलाधिकारी रह चुके हैं।


उन्होंने कहा कि अवैध खनन कारोबारी हों या जमीनों पर अवैध कब्जेधारी, सभी पर कार्रवाई होगी। कानून अपना काम करेगा। इसमें किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होगा। इसके अलावा जिले में पेयजल की किल्लत किसी भी दशा में नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट निखिल फुंडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed