फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Djs playing in loud voice till 12 o clock student forgetting to read

रात 12 बजे तक तेज आवाज में बज रहे डीजे, पढ़ा हुआ भूल जा रहे छात्र

Tue, 03 Mar 2020 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Djs playing in loud voice till 12 o clock student forgetting to read
Djs playing in loud voice till 12 o clock student forgetting to read
झांसी। बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब महाविद्यालयों की परीक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं। छात्र-छात्राएं पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं, दूसरी तरफ शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र, वहां शादी-पार्टियों के दौरान रात भर तेज आवाज में डीजे बज रहे हैं। इससे विद्यार्थी पढ़ा हुआ भूल जा रहे हैं। कइयों का पेपर बिगड़ रहा है। हाल यह है कि इस ओर से पुलिस उदासीन हैं। रोजाना पुलिस के पास शिकायतें पहुंच रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पाबंदी हटने के बाद कुछ महीनों से शादियों, पार्टियों में फिर से डीजे बजने शुरू हो गए हैं। नियमानुसार रात दस बजे तक ही डीजे बजाया जा सकता है मगर डीजे संचालक धड़ल्ले से इस नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण, हर जगह रात 12 बजे तक तेज आवाज में डीजे बज रहा है। डीजे की तेज धुन छात्र-छात्राओं के कानों में चुभती हैं। इस वजह से वह एकाग्र होकर नहीं पढ़ पा रहे हैं। उल्टा पढ़ा हुआ भूल जा रहे हैं। डीजे संचालकों के खिलाफ सख्ती न बरतने का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा- की जाती है कार्रवाई
तेज आवाज में डीजे बजने की लगातार शिकायतें पुलिस के पास पहुंच रही हैं। रोज दो-तीन लोग 112 नंबर पर डायल करके पुलिस से शिकायत कर डीजे बंद करवाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। इस मामले में एसपी देहात राहुल मिठास का कहना है कि शिकायत मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा जाता है। यदि 10 दस बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजता मिलता है, तो तुरंत उसे बंद कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात तो छोड़िए दिन में भी विवाह घर तेज धुनों पर डीजे बजा रहे हैं। इससे समस्या हो रही है। पढ़ने में बहुत दिक्कत होती है। पढ़ा हुआ भूलने लगता हूं। - सागर कुशवाहा, छात्र।
दो किलोमीटर दूर तक भी रात में डीजे बजता है तो तेज आवाज कानों में चुभती है। पहले ज्यादा दिक्कत नहीं होती थी पर परीक्षा में अब पढ़ नहीं पा रहा। - हिमांशु सोनी, छात्र।
आज मैं परीक्षा देने आया हूं और रविवार की रात बारह-एक बजे तक डीजे बजता रहा। इससे पढ़ने में दिक्कत आई। आवाज से बार-बार एकाग्रता भंग हो रही थी। - सोहित यादव, छात्र।
नियमानुसार रात 10 बजे तक ही डीजे बजने चाहिए लेकिन झांसी में खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। - शिवम यादव, छात्र।
पूरे साल मन लगाकर पढ़ाई की। परीक्षा के दौरान उसका रिवीजन कर रहा हूं मगर रात भर तेज आवाज में डीजे बजते हैं। इससे पढ़ा हुआ भूलने लगता हूं। - सुमित गुप्ता, छात्र।

डीजे की आवाज परीक्षा की तैयारी में बाधा बन रही है। पुलिस-प्रशासन को नियमों का सख्ती से पालन कराना चाहिए। नियत तोड़ने पर कार्रवाई करनी चाहिए। - राकेश रायकवार, छात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed