{"_id":"9c355ceba1a3c2398fae66ef239a1700","slug":"dj-dream-of-running-the-world-went-kallu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे चलाने का सपना लेकर दुनिया से चला गया कल्लू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे चलाने का सपना लेकर दुनिया से चला गया कल्लू
ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार को बाइक से डीजे सिस्टम के बाक्स खरीदने बबीना जा रहे दो दोस्तों की खैलार के हनुमान मंदिर के पास बस की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को मृतकों के पास से साढ़े चार लाख रुपये बरामद हुए। हादसे की खबर से रक्सा क्षेत्र में शोक की लहर छाई रही।
रक्सा क्षेत्र के पंचायत भवन के पास राजापुर निवासी कल्लू (20) डीजे सिस्टम का धंधा शुरू करने जा रहा था। वर्तमान में वह एक गैस एजेंसी पर काम कर रहा था। उसके पिता प्रेमनारायण रेलकर्मी थे, जो पिछले नौ साल से गायब चल रहे हैं। रेलवे नियम के तहत सात साल तक किसी कर्मी के गायब रहने पर उसे मृत मान लिया जाता है। इसी नियम के तहत रेलवे ने कुछ माह पूर्व कल्लू की मां को उनके देय भुगतान किए थे।
रेलवे से मिले रुपयों से कल्लू डीजे सिस्टम का धंधा शुरू करने जा रहा था। वह डीजे के चार बाक्स बबीना से खरीद चुका था और सोमवार को अपराह्न के समय घर के पास ही रहने वाले होटल में काम करने वाले अपने दोस्त मिथुन (17) पुत्र बलवान के साथ चार और बाक्स खरीदने जा रहा था।
विज्ञापन
कल्लू पिछले माह खरीदी अपनी अपाचे मोटर साइकिल चला रहा था, जबकि मिथुन पीछे बैठा हुआ था। बबीना थाना क्षेत्र के खैलार के निकट स्थित हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही बस से उनकी मोटर साइकिल की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। देखते ही देखते मिथुन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे को देख मौके पर भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कल्लू को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां कल्लू ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के पास मिली नकदी व बस को बरामद कर लिया। इधर, हादसे की खबर लगते ही परिजन व अन्य क्षेत्रवासी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।