फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi News: Shuttering of house under construction collapsed, laborer died in a painful accident

Jhansi News: निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत

Sat, 17 Sep 2022 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

दतिया गेट बाहर निवासी प्रकाश का पुत्र नरेश कुशवाहा (32) मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता था। इन दिनों वह भानी देवी गोयल स्कूल के पास अयोध्यापुरी में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। शुक्रवार को सुबह तकरीबन ग्यारह बजे अचानक शटरिंग गिर गई, जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Jhansi News: Shuttering of house under construction collapsed, laborer died in a painful accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पत्नी ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


दतिया गेट बाहर निवासी प्रकाश का पुत्र नरेश कुशवाहा (32) मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता था। इन दिनों वह भानी देवी गोयल स्कूल के पास अयोध्यापुरी में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। शुक्रवार को सुबह तकरीबन ग्यारह बजे अचानक शटरिंग गिर गई, जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी ममता की ओर से सीपरी बाजार थाने में तहरीर दी गई है, जिसमें उसने मारपीट कर हत्या की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि ठेकेदार ने शटरिंग गिरने की मनगढ़ंत कहानी बनाई है। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को घंटों बाद दी गई। महिला ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में सीपरी इंस्पेक्टर जेपी पाल ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed