फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Diwali was celebrated by playing Holi of flowers and fireworks

Jhansi News: खेली फूलों की होली और आतिशबाजी कर मनाई गई दिवाली

Fri, 26 Jan 2024 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Diwali was celebrated by playing Holi of flowers and fireworks
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सतरंगी आतिशबाजी के साथ तीन दिवसीय बुंदेलखंड गौरव महोत्सव-2024 का बृहस्पतिवार की रात समापन हुआ। महोत्सव की आखिरी शाम पुणे से आए अग्नि बैंड के नाम रही। इसके अलावा देश भक्ति पर आधारित नाटक हुआ और मंच पर फूलों की होली भी खेली गई, जिसका दर्शकों ने जमकर आनंद लिया।
ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में बृहस्पतिवार की शाम मंच पर सबसे पहले लखनऊ से आईं सपना सिंह और उनकी टीम ने स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित नृत्य नाटक प्रस्तुत किया। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति को देखकर आयोजन स्थल भारत माता की जय के उदघोष से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान दर्शक जोश में नजर आए। इसके बाद मथुरा से आए सिद्धार्थ शर्मा और उनकी टीम ने मयूर नृत्य और फूलों की होली की प्रस्तुति दी। मयूर नृत्य देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो लोग ब्रज में बैठकर भगवान की रासलीला देख रहे हों। इस दौरान फूलों की होली भी खेली गई, जिसमें पर्यटक भी हिस्सा बने नजर आए। बाद में पुणे से आए अग्नि बैंड के कलाकारों ने मंच संभाला। 16 साल से प्रस्तुति दे रहा अग्नि बैंड पहली बार झांसी आया तो दर्शकों ने उसके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैदान में मौजूद दर्शक बैंड के कलाकारों के सुर में सुर मिलाते ही गाने गुनगुनाने लगे। तमाम दर्शक तो झूमते नजर आए। इसके बाद ग्रीन पटाखे चले, जिनकी सतरंगी रोशनी से झांसी का आसमान सराबोर हो गया।
विज्ञापन

0000000
मयूर नृत्य पर झूमीं पर्यटन अधिकारी
बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के आखिरी दिन मथुरा से आए कलाकार सिद्धार्थ शर्मा और उनकी टोली ने मयूर नृत्य और फूलों की होली की प्रस्तुति देकर जमकर समां बांधा। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहीं डा. नीति शास्त्री झूम उठीं और इसके बाद जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति शुक्ला भी खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने भी कलाकारों के साथ नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
आसमान में उड़ने के लिए लगी रहीं कतारें
बुंदेलखंड योगा महोत्सव के तहत तीन दिन योगा, हैरिटेज वॉक, वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया। इसके अलावा हॉट एयर बैलून से पर्यटकों को झांसी के आसमान की सैर कराई गई। हॉट एयर बैलून में बैठने के लिए स्टेडियम में लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। यहां अलग-अलग तीन हॉट एयर बैलून के जरिये लोगों को आसमान की सैर कराई गई।

0000000
अगला आयोजन ललितपुर में
शासन के निर्देश पर बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का आयोजन बुंदेलखंड के सातों जिलों में किया जा रहा है। इसकी शुरुआत झांसी से हुई और समापन 18 फरवरी को चित्रकूट में होगा। झांसी के बाद अब ललितपुर में 28 और 29 जनवरी को बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed