{"_id":"67da838bd52ec8365b0d3f29","slug":"divers-recovered-the-bodies-of-three-women-and-two-children-from-matatila-dam-in-jhansi-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: माताटीला बांध से दो बच्चों समेत पांच के निकाले शव, तीन अभी लापता; पलट गई थी श्रद्धालुओं से भरी नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: माताटीला बांध से दो बच्चों समेत पांच के निकाले शव, तीन अभी लापता; पलट गई थी श्रद्धालुओं से भरी नाव
Wed, 19 Mar 2025 02:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:15 PM IST
सार
माताटीला बांध से गोताखोरों ने तीन महिलाओं समेत दो बच्चों के शव निकाले हैं। सिद्ध बाबा मंदिर के दर्शन के लिए जाते समय श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। अभी तक तीन लापता हैं।
विज्ञापन
लापता लोगों की तलाश में गोताखोर समेत एसडीआरएफ टीम लगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के खनियाधाना इलाके में माताटीला बांध में नाव डूबने के बाद से लापता आठ लोगों में पांच के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीन अभी तक लापता हैं। जिनके शव बरामद हुए उनमें तीन महिला समेत दो बच्चे हैं।
लापता की तलाश में गोताखोर समेत एसडीआरएफ टीम लगी हुई है। पांच लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
मंगलवार शाम शिवपुरी के रजावन गांव से 15 लोग नाव से बांध में बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। बीच रास्ते अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सात लोगों को बाहर निकाल लिया गया जबकि आठ लापता थे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह तक रेस्क्यू टीम ने शारदा (35) पत्नी इमरत लोधी, लीला (40) पत्नी राम निवास, रामदेवी (35)पत्नी भूरा लोधी, शिवा (8)पुत्र पुत्र भूरा लोधी 8 एवं कान्हा (7) पुत्र कप्तान के शव को बाहर निकाल लिया। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
हादसे के बाद से आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। जनपद के तमाम आला अफसर भी बचाव कार्य की निगरानी के लिए रात से ही डेरा डाले हैं। एसपी अमन सिंह राठौड़ के मुताबिक तीन अभी तक लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन