फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   District President of Bhim Army took four girls hostage along with brother, tortured them

Jhansi News: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने भाई के साथ मिलकर चार युवतियों को बनाया बंधक, दी यातनाएं

Mon, 08 May 2023 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
District President of Bhim Army took four girls hostage along with brother, tortured them
झांसी। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मोनी शाक्य ने भाई जितेंद्र उर्फ जीतू के साथ मिलकर अपने घर में चार युवतियों को बंधक बना लिया और उनको यातनाएं दीं। युवतियों का शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंदर बंद युवतियों को बल प्रयोग करके बाहर निकाला। उधर, मौका मिलते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। युवतियों की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर की युवती ने पुलिस को बताया कि उसने पिछले साल जितेंद्र उर्फ जीतू को 40 हजार रुपये टैक्सी खरीदने के लिए उधार दिया था लेकिन, अब जीतू यह रकम नहीं लौटा रहा। कई बार मांगने के बाद जीतू उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। जीतू का भाई और भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष मोनी शाक्य शुक्रवार को उसके घर आए और भाई से पैसा वापस दिलाने का वादा किया। युवती का कहना है कि उसकी बात मानकर वह शाम को बहन और दो अन्य महिलाओं को लेकर मोनी के घर पहुंचीं। यहां मोनी, जीतू और सोनू शाक्य मौजूद थे। इन तीनों ने मिलकर उन चारों को एक कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर सभी की बेल्ट एवं डंडों से पिटाई करते हुए यातनाएं देने लगे। मोनी ने शोर मचाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

उधर, युवतियों का शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन, पुलिस को देखने के बावजूद आरोपियों ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस के बल प्रयोग कर किसी तरह दरवाजा खोला। यहां युवतियां बदहवास हालत में रोती मिलीं। उन्होंने पुलिस को आपबीती सुनाई। उधर, मौका देखकर तीनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पीड़िताओं को लेकर पुलिस थाने पहुंची। युवतियों की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र उर्फ जीतू, मोनी, सोनू एवं मोनी की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक आरोपियों के चंगुल से युवतियों को छुड़ाने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed