{"_id":"88cccd68aa1c9fdb7351f0474d62edda","slug":"district-panchayat-president-and-members-took-the-oath-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों ने ली शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों ने ली शपथ
ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। तदुपरांत, जिला पंचायत के नवगठित बोर्ड की पहली बैठक हुई, जिसमें समितियों के गठन पर चर्चा हुई।
जिला पंचायत परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहले प्रभारी जिलाधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार ने जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक एक (पूंछ) से सदस्य प्रतिमा देवी को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। तदुपरांत, अध्यक्ष प्रतिमा देवी ने अन्य 23 सदस्य मीरा राय, लता रानी, लक्ष्मी देवी, अंजना यादव, कल्पना सेठ, दीपेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, रामजी शरण, वीरेंद्र सिंह, अनिल यादव, भारत सिंह, पवन यादव, आलखंड, हेमंत सेठ, बालकिशुन बरार, राजेंद्र सिंह, मनीष वर्मा, किरण राज, किशोरी देवी, प्रदीप सिंह, प्राण सिंह व राजकुमारी का पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके बाद जिला पंचायत सभागार में नवगठित बोर्ड की पहली बैठक अध्यक्ष प्रतिमा देवी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी सदस्यों का परिचय हुआ। तत्पश्चात, जिला पंचायत की नियोजन, निर्माण एवं विकास, प्रशासन आदि समितियों के गठन पर चर्चा हुई। प्रत्येक कमेटी के छह-छह सदस्य व अध्यक्ष बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव, मऊरानीपुर विधायक डा. रश्मि आर्य, सपा जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, अजय सूद, महिला आयोग की सदस्य सुषमा यादव, अर्जुन सिंह, मिर्जा करामत बेग, दीपमाला कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख चिरगांव अरविंद नागिल, अल्लू यादव चिरगांव, प्रसून उपाध्याय आदि मौजूद रहे।