फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   District hospital will investigate mute deafness

जिला अस्पताल में होगी मूक बधिरता की जांच

Fri, 12 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
District hospital will investigate mute deafness
झांसी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय मूक बधिरता बचाव व रोकथाम कार्यक्रम अब झांसी समेत 12 अन्य जनपदों से शुरू होगा। इसके तहत जिला चिकित्सालय में मूक बधिरता की जांच और इससे प्रभावित छोटे बच्चों का प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन


प्रदेश के आठ जनपदों बाराबंकी, गोरखपुर, बांदा, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मुरादाबाद तथा सहारनपुर में संचालित है। वर्ष 2015-16 में इस कार्यक्रम को 12 अन्य जनपदों में शुरू करने की योजना हैै, इसमें झांसी के अलावा इलाहाबाद, अलीगढ़, बहराइच, शाहजहांपुर, फैजाबाद, बरेली, कानपुर नगर, मिर्जापुर, आजमगढ़, बस्ती और मेरठ शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके लिए धनराशि भी आवंटित कर दी गई है। इस राशि से जिला चिकित्सालय में मूक बधिरता की जांच और इससे प्रभावित छोटे बच्चों के प्रशिक्षण आदि के लिए जिला स्वास्थ्य समिति के जरिए संविदा पर स्टाफ कर्मियों की भर्ती की जाएगी। इसमें एक ऑडियोलॉजिस्ट, एक ऑडियोमैट्रिक एसिस्टेंट और एक इंस्ट्रक्टर फार दी यंग हियरिंग इंपेयर्ड शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बधिरता की जांच के लिए एक साउंड प्रूफ कक्ष का निर्माण किया जाना है। जिला चिकित्सालय कैपेसिटी बिल्डिंग के अंतर्गत इयर सर्जरी इंस्ट्रूमेंट, ड्रिल सेट, डिजिटल ऑडियोमीटर की खरीद भी की जाएगी।

इस योजना के संचालन हेतु ईएनटी सर्जन का केजीएमयू लखनऊ/राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के बाद जनपद के बाल रोग एवं महिला रोग विशेषज्ञ आदि का जनपद स्तर पर प्रशिक्षण चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed