फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   District Hospital dialysis unit will

जिला अस्पताल में बनेगी डायलिसिस यूनिट

Thu, 18 Feb 2016 12:53 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
District Hospital dialysis unit will
झांसी। आने वाले दिनों में किडनी के मरीजों को डायलिसिस के लिए ना प्राइवेट अस्पताल और न मेडिकल कालेज की ओर भागना पडे़ेगा। उन्हें जिला चिकित्सालय में यह सहूलियत मिलेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने हाल ही में पेश किए गए बजट में हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


किडनी रोगियों की जीवन रक्षा के लिए डायलिसिस कराना जरूरी होता है। लेकिन, सरकारी अस्पतालों में यह सहूलियत कम ही है। डायलिसिस में मोटी रकम खर्च होती है। पैसा न होने की वजह से गरीब तबके के मरीजों को डायलिसिस के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


इसे दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर डायलिसिस यूनिट की स्थापना करने जा रही है। यह यूनिट मंडल मुख्यालयों पर स्थित जिला अस्पतालों में स्थापित की जाएगी। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश सरकार ने इस बजट में प्रावधान कर दिया है। जल्द ही इस दिशा में काम शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिट के लिए जगह की नहीं है कमी
डायलिसिस यूनिट की स्थापना के लिए जिला अस्पताल में जगह की कोई कमी नहीं है। यहां बीस कक्ष खाली हैं, जिनमें आसानी से डायलिसिस यूनिट तैयार की जा सकती है। इसके अलावा नगर निगम ने भी डायलिसिस यूनिट की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने को सहमति जता दी है।


‘डायलिसिस यूनिट की स्थापना के लिए जगह की कोई कमी नहीं है। नगर निगम ने भी जमीन उपलब्ध कराने को सहमति जता दी है। बजट प्राप्त होते ही स्थापना की दिशा में कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी।’
- डा. रमेश चंद्रा, मुख्य चिकित्साधीक्षक - जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed