फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Districk hospital antizen kit less for corona test less

जिला अस्पताल में एंटीजन किट की कमी से नहीं हो रही कोरोना जांच

Sun, 08 Nov 2020 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Districk hospital antizen kit less for corona test less
झांसी। शनिवार को जिला अस्पताल में एंटीजन किटों की कमी होने के कारण इलाज कराने के लिए आए मरीजों की कोरोना की जांच नहीं हो सकी। इससे दूरदराज से उपचार कराने के लिए आए मरीजों को वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में शहरी व ग्रामीण इलाकों से मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से ओपीडी का पर्चा बनवाने से पहले ही कोविड जांच को अनिवार्य किया गया है। कोरोना की जांच नेगेटिव आने के बाद ही ओपीडी का पर्चा बनाया जाता है। इसके लिए अस्पताल में हेल्प डेस्क काउंटर को खोला गया है।
विज्ञापन

शनिवार को अस्पताल में ओपीडी की शुरूआत होते ही एंटीजन किटों का टोटा हो गया। जिसके चलते लाइन में लगे मरीजों को वापस लौटाया जाने लगा। अस्पताल की व्यवस्था से नाराज अलीगोल निवासी सलमा, बृजेश, अमित व सनोवर सीएमएस से शिकायत करने गए तो वह मरीजों को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके चलते मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि एंटीजन किटों की कमी होने के कारण कोविड की जांच नहीं हो सकी है। किट की कमी की जानकारी जिलाधिकारी व सीएमओ के संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed