फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dispute with wife on the way, young man hanged in the forest

रास्ते में पत्नी से हुआ विवाद, युवक ने जंगल में लगाई फांसी

Thu, 24 Feb 2022 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dispute with wife on the way, young man hanged in the forest
दतिया (झांसी)। शिवपुरी के एक गांव निवासी युवक बाइक से पत्नी के साथ बुधवार को दतिया आया। जब वह लोग वापस जा रहे थे, तभी रास्ते में युवक का किसी को बात को लेकर विवाद हो गया। युवक विवाद से इतना आहत हुआ कि उसने बाइक रोककर पत्नी से लघुशंका जाने की कहा और जंगल में पेड़ से फांसी लगा ली। युवक जब लौटा नहीं तो पत्नी जंगल में घुसी तो पति फांसी लटका तड़प रहा था, लेकिन ऊंचाई होने के कारण पत्नी फंदे तक नहीं पहुंच सकी और उसके सामने ही पति की मौत हो गई। इसके बाद उसने परिजनों को घटना की सूचना दी। साथ ही राहगीरों को बताया। राहगीर ने घटना की जानकारी सिविला लाइन पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

शिवपुरी जिला के थाना दिनारा के ग्राम तालवेओ का रहनेवाला अंगद (25) पुत्र मोतीलाल प्रजापति बुधवार को पत्नी सीमा के साथ दतिया आया था। दतिया में उसने आधार कार्ड बनवाया। इसके बाद पीतांबरा पीठ पहुंचकर माई के दर्शन किए। शाम छह बजे वह पत्नी के साथ बाइक से वापस अपने गांव के लिए रवाना हुआ। रास्ते में युवक का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जब वह लोग चौपरा के पास पहुंचे तो युवक ने बाइक रोक दी। पत्नी से लघुशंका के लिए जाने की बात कहकर जंगल में चला गया। करीब पचास मीटर अंदर जाकर पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पति को जब लौटने में देर हुई तो सीमा जंगल में अंदर गई। वहां उसका पति पेड़ पर लटका तड़प रहा था। पेड़ की ऊंचाई अधिक होने के कारण सीमा पेड़ पर नहीं चढ़ सकी और उसके सामने ही पति अंगद की मौत हो गई। इसके बाद सीमा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ वहां से निकल रहे राहगीरों को इस बारे में बताया। जानकारी मिलने पर सिविल लाइन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अंगद का विवाह दो महीना पहले ही सीमा से हुआ था। उन लोगों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ इसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed