{"_id":"5e5abd2f8ebc3ef3875ccadf","slug":"dispute-jhansi-news-jhs161391868","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्साकसी में हारे रंगरूटों ने छात्रों को पीटा, अफसरों की मौजूदगी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्साकसी में हारे रंगरूटों ने छात्रों को पीटा, अफसरों की मौजूदगी में हंगामा
विज्ञापन
dispute
झांसी। शनिवार को बुंदेलखंड साहित्य महोत्सव के दौरान रस्साकसी प्रतियोगिता में हुई हार को पुलिस के रंगरूट बर्दाश्त नहीं कर पाए। जीत का जश्न मना रहे बीयू छात्रों को उन्होंने पीट दिया। यह सब अफसरों के सामने होता रहा। हालांकि यहां मौजूद पुलिस और प्रशासन ने इस प्रकार की किसी घटना से इंकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामूली सी धक्का-मुक्की हुई थी। दोनों पक्षों को शांत कर दिया गया था।ल
महानगर के क्राफ्ट मेला मैदान में 28 फरवरी से शुरू हुई बुंदेलखंड साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन रस्साकसी का आयोजन किया गया था। विभिन्न चरणों में हुई प्रतियोगिता के बाद फाइनल में पुलिस के रंगरूट और बीयू छात्रों की टीम में खिताबी भिड़ंत हुई। इस खेल में पुलिस रंगरूट हार गए और बीयू की टीम जीत गई। बीयू खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने लगे। रंगरूटों को यह नागवार गुजरा। उन्होंने पहले एक छात्र को पीटना शुरू कर दिया। फिर वहां खड़े अन्य रंगरूटों ने भी छात्रों से धक्का मुक्की की। छात्रों को कुर्सियां भी मारी गईं। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। पूरी घटना जिले के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने हुई।
मेरे बेटे को पुलिस वालों ने बेरहमी से पीटा है
हिंदू जागरण मंच के महामंत्री विनोद अवस्थी ने बताया कि उनके बेटे विशांत अवस्थी ने रस्साकसी में हिस्सा लिया था। छात्रों की टीम जीतने के बाद पुलिस के रंगरूट आपा खो गए थे। छात्रों को पीटा गया है। मेरे बेटे की पीठ और पसली में चोट आई है। कालेज प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि कार्रवाई की मांग की जाए। वह खुद आला अधिकारियों से मिलेंगे।