फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dirt found in Murga Fish Market, regular cleaning will be done

Jhansi News: मुर्गा मछली मार्केट में मिली गंदगी, नियमित होगी सफाई

Wed, 05 Aug 2026 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 05 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Dirt found in Murga Fish Market, regular cleaning will be done
झांसी। वार्ड 33 बाहर ओरछा गेट का मंगलवार को नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने निरीक्षण किया। शिवाजी नगर स्थित मुर्गा मछली मार्केट में उन्हें गंदगी मिली। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को यहां निरंतर सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिवाजी नगर पार्किंग स्थल पर इंटरलॉकिंग सीसी ब्लॉक और ट्रांसफर स्टेशन पर शेड लगाने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय पार्षद राहुल कुशवाहा ने बताया कि बैंकर्स कॉलोनी में सड़क नीचे होने से जलभराव होता है। नाली नहीं बनी हुई है। नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता को नाली का निर्माण और सड़क को दुरुस्त कराने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। कैलाश रेजिडेंसी के सामने वाली गली में नाला चोक था। बताया गया कि ऊंचा-नीचे है। इस पर नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सीएंडडीएस के अधिकारियों को निरीक्षण कर जल्द आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता नीना सिंह, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राघवेंद्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed