फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Direct parali reached goshala from field

खेतों से सीधे गोशाला पहुंचेगी पराली

Fri, 13 Nov 2020 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Direct parali reached goshala from field
झांसी। पराली से निपटने को अब पशुपालन विभाग को ही खेतों से पराली उठाने का जिम्मा सौंपा गया है। किसानों को सिर्फ खेतों में पराली पड़े होने की सूचना देनी होगी। उसके बाद पशुपालन विभाग गोशालाओं तक पराली पहुंचाने की व्यवस्था खुद बनाएगा। इस कार्य में ग्राम प्रधानों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

धान की फसल के कटाई खत्म हो चुकी है। अब गेहूं के लिए खेत तैयार किए जा रहे। धान की फसल के बाद खेतों में अभी पराली पड़ी हुई है, जिसे नष्ट करना किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण है। पिछले वर्ष पूरे प्रदेश में पराली जलाने वाले दस बड़े शहरों में झांसी भी शुमार था। सरकार को सुप्रीम कोर्ट में काफी फटकार भी खानी पड़ी थी। इसके देखते हुए प्रशासन पहले से सतर्क है। किसानों को जागरूक करने के साथ ही पशुपालन विभाग ने नई व्यवस्था शुरू की है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. वाईके तोमर के मुताबिक किसानों को पराली हटाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम नहीं करने होंगे बल्कि इसकी सूचना ग्राम प्रधान अथवा विभाग को देनी होगी। इसके बाद पशुपालन विभाग पराली को सीधे खेतों से उठाकर गोशालाओं तक पहुंचाएगा। उनके मुताबिक इसके लिए उनको कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। हालांकि पराली को खेत में एकत्रित करना ही किसानों के लिए काफी खर्चीला काम होता है।
विज्ञापन

सौ से अधिक मामले आ चुके सामने
झांसी। पराली जलाने के अब तक करीब सौ मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि 37 किसानों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी। किसानों से जुर्माना भी वसूला गया। लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बता दें, पराली जलाने की घटना पर नियंत्रण के लिए सेटेलाइट से लगातार निगरानी की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद जिन इलाकों में सर्वाधिक पराली जलाई जाती रही है वहां अंकुश नहीं लग पा रहा है। पिछली बार की तरह इस बार भी मोंठ में ही सर्वाधिक पराली जलाए जाने की घटनाएं प्रकाश में आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed