फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Digital payment facility now available at Ramraja Temple

Jhansi News: रामराजा मंदिर में अब डिजिटल भुगतान सुविधा

Fri, 30 Oct 2026 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Digital payment facility now available at Ramraja Temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निवाड़ी। ओरछा स्थित श्री रामराजा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डिजिटल भुगतान व्यवस्था का विस्तार किया गया है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित इंटीग्रेटेड टेंपल मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के साथ एसबीआई पेमेंट्स की पीओएस मशीनों का एकीकरण हुआ है।
इन मशीनों से श्रद्धालु यूपीआई भुगतान कर सकेंगे। वे डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड तथा एनएफसी आधारित कॉन्टैक्टलेस भुगतान भी कर पाएंगे। आईटीएमएस 2.0 के अंतर्गत मंदिर प्रबंधन की विभिन्न व्यवस्थाओं को डिजिटल बनाया जा रहा है। इसी क्रम में रामराजा लोक के नवनिर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की किराया व्यवस्था भी डिजिटल हो रही है। इसके तहत दुकानों के किराये के बिल सॉफ्टवेयर से तैयार होंगे। किराये की राशि जमा करने की सुविधा भी विकसित की जा रही है।
विज्ञापन

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अविनाश पाठक ने बताया कि रेंटल मॉड्यूल तैयार करने का कार्य प्रगति पर है। इसे शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा, जिससे बिलिंग और भुगतान व्यवस्थित होगा। यह मॉड्यूल कार्यों को अधिक पारदर्शी तरीके से प्रबंधित करने में मदद करेगा। साथ ही इससे श्रद्धालुओं को सुविधाजनक विकल्प मिलेंगे और मंदिर प्रबंधन भी डिजिटल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed