{"_id":"62fbfa1bd986ed242f4a5a11","slug":"difficulty-going-to-kanha-s-house-no-seats-in-fifteen-trains-jhansi-news-jhs226823930","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा के घर जाने की डगर हुई मुश्किल, पंद्रह ट्रेनों में कोई सीट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा के घर जाने की डगर हुई मुश्किल, पंद्रह ट्रेनों में कोई सीट नहीं
विज्ञापन
झांसी। जन्माष्टमी पर कान्हा के घर मथुरा जाने के लिए ट्रेनों मेें अभी से जगह मिलनी मुश्किल हो गई है। झांसी से मथुरा जाने वाली विभिन्न ट्रेनों में बृहस्पतिवार तक आरक्षित सीट की जमकर मारामारी मची है। जन्माष्टमी पर झांसी से जाने वाली पंद्रह ट्रेनों मेें एक भी आरक्षित सीट नहीं बची। इन ट्रेनों में वेटिंग भी 100 से अधिक चली गई है। उधर, रेल प्रशासन का कहना है कि जन्माष्टमी पर श्रद्घालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कई ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिए गए हैं।
झांसी समेत आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग जन्माष्टमी मनाने कान्हा की नगरी पहुंचते हैं। इस बार भी श्रद्घालुओं की भीड़ अभी से उमड़ने लगी है। मथुरा जाने वाली ट्रेन ठसाठस भरी हुई चल रही हैं। बृहस्पतिवार तक इन ट्रेनों में आरक्षित सीट मिलना मुश्किल है। झांसी से मथुरा जाने वाली संपर्क क्रांति (12447), केरला एक्सप्रेस (12625), गोंडवाना एक्सप्रेस (12409), कर्नाटक एक्सप्रेस (12625), तेलंगाना एक्सप्रेस (12723), मालवा एक्सप्रेस (12919), नई दिल्ली एक्सप्रेस (22403), दक्षिण एक्सप्रेस (12721), पातालकोट एक्सप्रेस, महाकौशल (12189), मंगलादीप एक्सप्रेस (12617), समता एक्सप्रेस (12807), उत्कल एक्सप्रेस (18477) समेत अन्य गाड़ियों में स्लीपर श्रेणी की कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं है। जन्माष्टमी के दिन इन ट्रेनों में 40 से 80 की वेटिंग टिकट मिल रहा है। सीट न मिलने से परेशान यात्रियों को बस का सहारा लेना पड़ रहा है हालांकि जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि श्रद्घालुओं की सुविधा को देखते हुए कई ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।
भूतेश्वर स्टेशन पर 21 तक दो गाड़ियों को ठहराव
झांसी
जन्माष्टमी मेले को देखते हुए रेल प्रशासन ने भूतेश्वर स्टेशन पर दो गाड़ियों को ठहराव देने के साथ ही दो जोड़ी गाड़ियों को मथुरा तक के लिए बढ़ाया है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक गाड़ी संख्या (11901/02) वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से आगरा पैंसजर गाड़ी को 18 एवं 19 अगस्त को मथुरा तक जाएगी। गाड़ी संख्या (14211/ 12) आगरा-नई दिल्ली इंटर सिटी एक्सप्रेस 18 से 21 तक ग्वालियर तक जाएगी। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एवं उत्कल एक्सप्रेस को 18 से 21 अगस्त तक भूतेश्वर स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव दिया गया है।