{"_id":"fb0b17ea74a123a84b979934ad90da2d","slug":"did-not-pay-off-the-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला भुगतान, बंद किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला भुगतान, बंद किया काम
झांसी / ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के विश्रामालय में यात्री सुविधाओं का बुरा हाल है। चादर व तकिया धुलने का भुगतान न होने के कारण ठेकेदार ने कपड़े धुलने से इनकार कर दिया है। इससे विश्रामालय में गंदे कपड़ों का ढेर लगता जा रहा है।
रेलवे स्टेशन के विश्रामालय में 29 बेड हैं। बारह घंटे की बुकिंग के हिसाब से एक माह में 1740 धुली चादरों की आवश्यकता पड़ती है। मगर, रेल प्रशासन ने धुलाई का ठेका एक माह में सिर्फ 160 चादरों का दे रखा है। ठेकेदार धुलाई के प्रति चादर सात रुपये व प्रति तकिया चार रुपये लेता है। जून में अपर मंडल रेल प्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान यह स्थिति पाई तो उन्होंने ठेकेदार से अतिरिक्त कपड़े धुलने के निर्देश दिए। साथ ही भुगतान स्टेशन मैनेजर को इंप्रेस के रूप में मिलने वाले दस हजार रुपये में करने को कहा। ठेकेदार (भोला श्रीवास ड्राई क्लीनर्स) ने जून में 122 चादर व 115 तकिया अतिरिक्त धो दिए। इसके बाद 1314 रुपये का बिल स्टेशन प्रबंधक के पास भुगतान के लिए भेजा गया। मगर स्टेशन मैनेजर ने यह कहकर भुगतान करने से मना कर दिया कि उन्हें जो दस हजार रुपये का बजट इंप्रेस के रूप में मिलता है वह निजी सफाई कर्मचारियों व जानवर भगाने के लिए कर्मचारियों में बंट जाता है। तब से ठेकेदार भुगतान के लिए भटक रहा है। ठेकेदार ने भुगतान न मिलने तक काम भी बंद कर रखा है। इससे विश्रामालय में गंदे चादर व तकिया का ढेर लगता जा रहा है। हालांकि, अभी 180 नए चादर मंगाए गए हैं, जिनसे काम चलाया जा रहा है। मालूम हो कि, विश्रामालय में होने वाली बुकिंग के हिसाब से हर माह 800 चादर व 800 तकिया कवर की धुलाई हर हाल में होनी चाहिए। इसी तरह एक साल में कम से कम एक बार कंबल की ड्राई क्लीनिंग होनी चाहिए।
यह लगता है किराया
रेलवे विश्रामालय की वातानुकूलित डोरमेट्री में प्रति बेड बारह घंटे के नान एसी 100 रुपये व एसी 150 रुपये तथा 24 घंटे के नान एसी 150 रुपये व एसी 250 रुपये लगते हैं। एसी डीलक्स रूम के बारह घंटे का किराया 600 रुपये व 24 घंटे का किराया 1000 रुपये हैं। नान एसी रूम के 12 घंटे का किराया 300 रुपये व 24 घंटे का किराया 500 रुपये है।