फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dhyanchad stadium jhansi

स्ट्रीट फ्लड लाइट की रोशनी में सराबोर होगा ध्यानचंद स्टेडियम

Mon, 16 Mar 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
dhyanchad stadium jhansi
dhyanchad stadium jhansi
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिलाधिकारी के निर्देश पर स्ट्रीट फ्लड लाइट लगने का काम शुरू हो गया है। अब खिलाड़ी देर शाम तक भी प्रैक्टिस कर सकते है। इससे पहले स्टेडियम में तेज रोशनी की लाइटें लगी नहीं होने के कारण शाम होने के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास संबंधी काफी परेशानियां आती थी।
विज्ञापन

खेल निदेशालय द्वारा संचालित स्टेडियम में एथलेटिक्स, फुटबाल, हॉकी, क्रिकेट सहित कई खेलों का प्रशिक्षण स्थानीय खिलाड़ियों को दिया जाता है। इसके साथ ही कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी समय - समय पर कराई जाती है। लेकिन शाम होने के बाद स्टेडियम के अधिकांश क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है। इससे खिलाड़ियों के समक्ष काफी परेशानियां आती थी। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि स्टेडियम में आठ सेट पोल पर स्ट्रीट फ्लड लाइट लगाई जा रही है, जो एस्ट्रोटर्फ और अन्य स्थानों पर लगनी शुरू हो गई। इसकी रोशनी में खिलाड़ी देर शाम तक भी स्टेडियम में अभ्यास कर सकते हैं। इससे महिला खिलाड़ियों को भी खासी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed