फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dharma Ganga will flow for four months in the metropolis

महानगर में चार महीने बहेगी धर्म गंगा

Thu, 22 Jul 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dharma Ganga will flow for four months in the metropolis
झांसी। महानगर में चार महीने तक धर्म गंगा बहेगी। जैन साध्वी आर्यिका विविक्तश्री माताजी ससंघ का झांसी में वर्षायोग होने जा रहा है। आर्यिका संघ की स्वीकृति मिलने के बाद जैन समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगल कलश स्थापना और गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को तिथि घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्षाकाल के दौरान जैन साधु-साध्वी पद विहार नहीं करते हैं। संत एक नगर में प्रवास कर चार महीने तक आत्मध्यान करने के साथ धर्म प्रभावना कराते हैं। झांसी में इस बार आर्यिका विविक्तश्री माताजी का चातुर्मास होगा। इस दौरान गुरु पूर्णिमा, वीरशासन जयंती, रक्षाबंधन पर्व, मोक्ष सप्तमी, दशलक्षण पर्व, सोलहकारण व्रत, क्षमावाणी, शरद पूर्णिमा और भगवान महावीर निर्वाण उत्सव मनाया जाएगा। दिगंबर जैन पंचायत समिति और मंदिरों के प्रतिनिधियों ने आर्यिका संघ को श्रीफल भेंटकर चातुर्मास स्थापना के लिए निवेदन किया था। जिस पर आर्यिका संघ ने स्वीकृति दी है। जैन पंचायत समिति के महामंत्री प्रवीण जैन ने बताया कि झांसी में आर्यिका संघ के चातुर्मास की स्वीकृति मिल चुकी है। कलश स्थापना के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। महानगर के जैन मंदिरों में चार महीने तक धार्मिक आयोजन होंगे। समाज में उत्साह नजर आ रहा है। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष हीरालाल जैन, राजेश जैन, अशोक जैन, इंजी. हुकुमचंद्र जैन, रविंद्र जैन, शैलेंद्र जैन, संतोष जैन, अमन जैन, सीमित जैन, कुलदीप जैन, पारस जैन, तरुण जैन, अमित जैन, नवीन जैन, सुरेश जैन, आनंद जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed