फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dhanteras fiercely showering money on the market

धनतेरस पर बाजार में जमकर बरसा धन

Tue, 10 Nov 2015 01:15 AM IST
ब्यूराे
ब्यूराे Updated Tue, 10 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras fiercely showering money on the market
झांसी। रंगबिरंगी विद्युत छटा के बीच महानगर के बाजारों में धनतेरस पर लोगों द्वारा खरीददारी की रस्म निभाई गई। इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री, स्वर्ण आभूषण, ऑटोमोबाइल्स, बर्तनों के प्रतिष्ठानों में लोग दोपहर से देर शाम तक खरीददारी करते रहे। मानिक चौक, बिसाती बाजार, सीपरी, सदर, बड़ा बाजार आदि में पूरे दिन चहल पहल बनी रही। व्यापारियों के मुताबिक पिछले वर्षों की अपेक्षा धनतेरस मुनाफा क ी दृष्टि से बेहतर रहा।
विज्ञापन


ऑटोमोबाइल्स में हुआ करीब नौ करोड़ रुपये का कारोबार
ऑटो मोबाइल्स प्रतिष्ठानों में धनतेरस के शुभ दिवस पर अधिकांश उपभोक्ताओं ने पूर्व में बुकिंग किए वाहनों को उठाया। महानगर के ऑटोमोबाइल्स बाजार के विशेषज्ञों एवं व्यापारियों के  मुताबिक धनतेरस पर्व पर टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर्स वाहनों की विक्रय में लगभग नौ करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार हुआ है, जो पिछले वर्षों की अपेक्षा बेहतर है।
विज्ञापन


नटराज ऑटोमोबाइल्स के संचालक पवित्र खन्ना के मुताबिक हुंडई में 60 एवं महिंद्रा में 50 फोर व्हीलर्स गाड़ियां लोगों ने बुक कराईं थीं, जिन्हें धनतेरस में ही डिलेवर किया गया। इन गाड़ियों में उपभोक्ताओं ने हुंडई में योन, 1- 20, 1- 20 एक्टिव, प्लेटा बेटिंग को ज्यादा पसंद किया। वहीं टू व्हीलर वाहनों में बजाज में पल्सर, सीटी 100, एवेंजर, डिस्कवर व प्लेटिना को भी युवाओं ने ज्यादा तरजीह दी। इनके मुताबिक पर्व दिवस लगभग 125 टू व्हीलर गाड़ियों की डिलीवरी की गई, जिनमें अधिकांश पूर्व में बुकिंग की हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जेएमके मोटर्स के जीएम सेल्स एंड मार्केटिंग इशरत खान के अनुसार फोर व्हीलर्स गाड़ियों में टाटा की सफारी, स्टोन, फोरजेस्ट व बोल्ट को लोगों ने खासा पसंद किया। सोमवार क ो 45 बुकिंग एवं करीब आधा दर्जन गाड़ियां नकद धनराशि पर डिलीवरी की गई।

इनके मुताबिक लोगों ने नैनो में नया जेनिक्स मॉडल में अच्छी रुचि दिखाई है।
वहीं मोदी टीवीएस के संचालक अभिनंदन मोदी के अनुसार लोगों ने टीवीएस टू व्हीलर वाहनों में जूपिटर स्पोर्ट्स, अपाचे में विशेष रुचि दिखाई। धनतेरस पर 47 गाड़ियां बुकिंग पर तथा 40 गाड़ियां नकद एवं फाइनेंस पर डिलेवर की गईं। इनके अनुसार युवाओं ने स्कूटर में जूपिटर, जेस्ट, वीगो व स्कूटी पैप्प को खासा महत्व दिया है।

पीतल, तांबा के बीच स्टील की रही धमक
पिछले वर्षों की अपेक्षा स्टील, तांबा, पीतल धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज होने से बर्तन बाजार में खरीददारी उत्साह जनक रही। हालांकि बाजार में स्टील के बर्तनों का कारोबार लगभग 80 प्रतिशत रहा, लेकिन तांबा व पीतल में लोगों ने पूजा की सामग्री, फिल्टर, जग, कलश, लोटा आदि को विशेष महत्व दिया।

बर्तन कारोबारी अनिल नगरिया के अनुसार स्टील में डिजाइनर प्लेट, थाली, स्टील की टंकी, कलश, बर्तन रखने की डलिया आदि के अलावा किचन सेट की खरीददारी में उपभोक्ताओं ने विशेष रुचि दिखाई। इनके अनुसार इसका मुख्य कारण परंपरा का निर्वहन करना तो है ही, बल्कि पिछले वर्षों की अपेक्षा धातुओं के दामों में गिरावट होना भी है। इन दिनों स्टील 130 रुपये से 400 रुपये किलो, तांबा 700 रुपये से 1000 रुपये किलो तथा पीतल 450 रुपये से 550 रुपये किलो की रेंज में है।  
 
दामों में गिरावट के चलते खूब चला सर्राफा कारोबार  
स्वर्ण आभूषण विक्रेताओं के मुताबिक पिछले दस दिनों में चांदी में लगभग दो हजार रुपये एवं सोने के दामों में आठ सौ से एक हजार रुपये तक गिरावट दर्ज होने से धनतेरस पर लोगों ने शगुन निभाते हुए मौके का फायदा उठाया। हालांकि सभी आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने विभिन्न रेंजों में सोने एवं चांदी के सिक्के बाजार में पेश किए, जिसे लोगों ने हाथों हाथ लिया।

मोदी ज्वैलर्स के संचालक जगदीश मोदी केमुताबिक अधिकांश उपभोक्ताओं ने सोना व चांदी के सिक्कों के अलावा चांदी से निर्मित बर्तनों को खासी तवज्जो दी है। वहीं उच्च वर्ग के उपभोक्ताओं ने प्लेटिनम एवं सोने में जड़ित हीरे की अंगूठियों को विशेष पसंद किया है। इनके अनुसार जल्द ही सहालग प्रारंभ हो जाएगी, ऐसे में सोने चांदी के दामों में गिरावट होने पर लोग स्वर्ण आभूषणों की खरीददारी पर जोर दे रहे हैं।

इनमें फ्यूजन सेट, कुंदन सेट की डिमांड बनी है। इधर, महामाया ज्वैलर्स के संचालक शोभित अग्रवाल के अनुसार धनतेरस पर सर्राफा कारोबार गत वर्षों की अपेक्षा अच्छा रहा। उपभोक्ताओं ने नेकलेस, चूडियां, चांदी के बर्तन व सिक्के पसंद किए हैं। भाव कम होने से लोगों ने खरीददारी में विशेष रुचि दिखाई।


वहीं जय श्री ज्वैलर्स के संचालक लखन अग्रवाल के मुताबिक बाजार में धनतेरस शगुन के चलते लोगों ने सोना व चांदी के सिक्कों को प्राथमिकता दी। इनके मुताबिक बाजार पिछले वर्षों की अपेक्षा काफी बेहतर चला। वहीं सोमवार को धनतेरस पर देर सायं तक सोना का भाव 26,300 एवं चांदी का 35,200 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed