फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dhaba operator shot, injured

ढाबा संचालक को गोली मारी, घायल

Tue, 17 Aug 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dhaba operator shot, injured
झांसी। सोमवार की शाम सीपरी बाजार थाना इलाके में एक ढाबे पर संचालक को बाइक से आए युवकों ने गोली मार दी, जिससे वो घायल हो गया। देर रात तक पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड पर पेट्रोल पंप के पास दिल्ली दरबार ढाबा है, जिस पर सोमवार की शाम तकरीब नौ बजे बजे संचालक दतिया गेट थापक बाग निवासी नाहर सिंह का पुत्र अभिषेक गुर्जर (20) बैठा हुआ था। इसी दरम्यान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने गोलियां चलाना शुरू कर दीं। अभिषेक ने किसी तरह जान बचाई, लेकिन एक गोली उसके हाथ की हथेली में लग गई, जिससे वो घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वे उसे जिला अस्पताल लेकर भागे। यहां से घायल को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अभिषेक के पिता नाहर सिंह ने बताया कि युवकों ने चार राउंड फायर किए। उसने किसी तरह ढाबे में छुपकर जान बचाई। सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed