फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   devtaon ne kiya jal vihar

देवताओं ने किया जल विहार

Tue, 10 Sep 2019 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
devtaon ne kiya jal vihar
देवताओं ने किया जल विहार
विज्ञापन

झांसी। डोल एकादशी पर सोमवार को भगवान श्री कृष्ण एवं देवताओं ने जल विहार किया। महानगर के कई मंदिरों के विमान गाजे बाजे के बीच निकले। जगह - जगह भक्तों ने विमानों में विराजमान भगवान के विग्रहों का पूजन किया। रात में जल विहार के बाद विमान अपने अपने मंदिरों के लिए वापस हो गए।
धार्मिक मान्यता है कि भादो शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान जलाशयों में जल विहार करते हैं। इससे बरसात का पानी शुद्ध होने लगता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए एक दर्जन से अधिक मंदिरों के विमान शाम को गंधीगर के टपरा पर एकत्रित हुए। यहां मेला जल विहार समिति की ओर से सभी विमानों की पूजा अर्चना की गई। परंपरा के अनुसार शहर कोतवाल देवेंद्र दुबे ने सर्वप्रथम अग्रवाल समाज के विमान की पूजा की। जयकारों, शंख, घंटा घड़ियाल की मधुर ध्वनि के बीच विमानों की शोभायात्रा रात में लक्ष्मी तालाब पर पहुंची। यहां भगवान की विधिवत पूजा की गई। इसके बाद यह विमान वापिस मंदिर लौट गए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राम प्रकाश, पुलिस अधीक्षक नगर श्रीप्रकाश द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक राहुल, समिति अध्यक्ष बृजबिहारी उदैनिया, महामंत्री पीयूष रावत, कार्यवाहक अध्यक्ष मुके श अग्रवाल, संरक्षक बृज अग्रवाल, नरेश श्रृंगीऋषि, अतुल किलपन, उपसभापति अनिल सोनी, सभासद मुकेश सोनी, आलोक चतुर्वेदी, अभिषेक साहू आदि मौजूद रहे। विमानों की शोभायात्रा अवसर पर चाचर एवं अखाड़ा समिति के सदस्यों ने अपने हुनर को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इधर जिला साहू समाज के सदस्यों ने राम जानकी मंदिर पर भगवान बांके बिहारी को विमान में विराजमान किया। विमान नगर भ्रमण कर लक्ष्मी तालाब पहुंचा। यहां भगवान की विधिवत पूजा की गई। इस अवसर पर चंद्रशेखर साहू, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, आकाश साहू, डॉ. आदित्य साहू, मुरारी साहू आदि मौजूद रहे। वहीं, युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय, अंकित राय, सत्य प्रकाश शिवहरे आदि ने गांधी मार्ग चौराहा पर, युवा ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, राम प्रकाश तिवारी, संजय पांडेय ने बड़ा बाजार में, यंग अग्रवाल मारवाड़ी संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने भगवान के विमानों की पूजा की। श्री सिद्धेश्वर मंदिर से ठाकुर जी का विमान धूमधाम के साथ निकाला गया। लक्ष्मी तालाब पर ठाकुर जी की आरती कर जल विहार कराया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, आचार्य हरीओम पाठक, उमेश पुरवार, मनोज पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed