फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devotees to Mahadev's Mahabhisake

महादेव के महाभिषेक को उमड़े भक्त

Tue, 11 Jul 2017 12:43 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 11 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Devotees to Mahadev's Mahabhisake
savan - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने शिवालयों में जाकर उनका महाभिषेक किया। दिन भर भक्तों की भीड़ मंदिरों में लगी रही। श्रद्धालुओं ने रुद्रीपाठ किया और बेलपत्र, धतूरा, भांग भगवान शिव को अर्पित की। शाम को श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की मूर्तियों का अनुपम श्रृंगार किया। जिनके दर्शनों के लिए लोग लाइनों में लगे रहे। सोमवार को काफी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने व्रत भी किया।
सुबह होते ही सभी शिवालयों में बम बम भोले, हर हर महादेव के  जयकारे लगने लगे। भोलेनाथ की कृपा पाने व जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु बेताब रहे, यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। श्री सिद्धेश्वर मंदिर, पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, बड़ागांव गेट बाहर स्थित भूतनाथ मंदिर, राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिरों में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के अलावा बच्चे और बुजुर्ग भी शिव की कृपा पाने के लिए आतुर नजर आए। वहीं एतिहासिक किला के शिव मंदिर में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय, महेश राय, संजीव दुबे ने रुद्री पाठ के बीच सामूहिक अभिषेक किया। पंचामृत स्नान व भस्म का उबटन कर भोलेनाथ का मनोहारी श्रृंगार किया। श्री सिद्धेश्वर मंदिर में कांवड़ियों ने ओरछा से बेतवा नदी का पवित्र जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया। ऊं नम: शिवाय जाप के बाद शाम को महाआरती की गई। इस अवसर पर आचार्य हरीओम पाठक, रवीश त्रिपाठी, मोनू महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खाकी शाह दरगाह परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ का अभिषेक राजीव श्रीवास्तव, अजय कांत पाठक आदि ने किया। श्री हनुमान जू महाराज मंदिर सैंयर सरकार पर अखंड श्री सीताराम धुन का महाजाप में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। श्री ढिलवारी हनुमान मंदिर में सावन मास महोत्सव के अंतर्गत भगवान शिव व हनुमान जी का मनोहारी श्रृंगार भक्तों ने किया। शाम को अनुराग तिवारी, अभिषेक साहू ने मधुर भजन सुनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 
भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली
श्रावण मास समारोह महासमिति की ओर से बड़ागांव गेट स्थित हनुमान मंदिर से भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। आया सावन का त्यौहार आया, भोले बाबा का त्यौहार आया की मधुर ध्वनि के बीच शोभायात्रा बड़ाबाजार, गंधीगर का टपरा, मानिक चौक, रानी महल से भ्रमण कर फूटा चौपड़ा स्थित मंदिर में कार्यक्रम के रूप में परिवर्तित हो गई। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ, विष्णु, ब्रह्मा सहित विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप बग्गियों पर विराजमान थे। इस अवसर पर महापौर किरन वर्मा, आचार्य हरीओम पाठक, विधायक रवि शर्मा,  एमएलसी रमा निरंजन, रवीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


शिवजी की आराधना की
बड़ागांव। सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों पर महिला व पुरुष श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना व जलाभिषेक के लिए उमड़े। भक्तों ने पूजा की, बेल पत्र चढ़ाया और सुखद जीवन की कामना की। वहीं, दोन रोड स्थित सिद्धेश्वर आश्रम पर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में महेंद्र ओेम प्रकाश दास की ओर से आश्रम परिसर में संगीतमय भजन कार्यक्रम हुआ। श्रद्धालुओं ने भजन सुनने के बाद भंडारे में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed