फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   devotees enjoyed bhagwat katha

लगे जयकारे, झूम उठे भक्त

Mon, 29 Jul 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
devotees enjoyed bhagwat katha
मंडी रोड के मानसी गार्डन में चल रही श्रीमद भागवत कथा में श्रद्धालु भक्ति के रस में डूबे रहे।
लगे जयकारे, झूम उठे भक्त
विज्ञापन

झांसी। भागवत कथा व्यास कान्हा कौशिक शास्त्री ने कहा कि जब -जब धर्म की हानि आसुरी शक्तियों द्वारा पहुंचाई जाती है, तब- तब भगवान विष्णु धरती पर अवतार लेते हैं। धर्म और मानवता की रक्षा करते हैं।

गल्ला मंडी मार्ग स्थित एक विवाह घर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में रविवार को उन्होंने नरसिंह भगवान के अवतार का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि धरती की रक्षा के लिए भगवान अवतरित हुए। मानवता और भक्ति की रक्षा के लिए भगवान नरसिंह ने अवतार लिया। जब भी भक्त के प्राण संकट में होते हैं, भगवान बचाने जरुर आते हैं। भारतीय धार्मिक ग्रंथों का संदेश है कि भगवान कण कण में विद्यमान हैं। हमें जीव सेवा, माता पिता की सेवा और गुरु सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। प्रवचन अवसर पर हिरण्याकश्यप वध की झांकी भी सजायी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए। इस अवसर पर अनुराधा शर्मा, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, राकेश गुप्ता, महेश चंद्र छिरौल्या, राकेश शुक्ला, रोबिन साहू, नंद किशोर साहू, कैलाश नाहर, राधे श्याम, उमेश गुप्ता, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed