फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devotees engrossed in the worship of Mahadev, grand procession will take place today

Jhansi News: महादेव की आराधना में मग्न हुए श्रद्धालु, आज निकलेंगी भव्य बरातें

Fri, 08 Mar 2024 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Devotees engrossed in the worship of Mahadev, grand procession will take place today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा। श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर दूल्हा स्वरूप में मनमोहक श्रंगार करेंगे। शिवमंत्रों का जाप होगा और महानगर में गाजे - बाजे के साथ शिव जी की भव्य बरातें निकाली जाएगी। शिव मंदिरों में वैवाहिक रस्में होंगी। पर्व पर शिव योग व सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।
भगवान महादेव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि को लेकर महानगर के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह छाया हुआ है। बृहस्पतिवार को बिजली की रंग बिरंगी झालरों और देसी - विदेशी फूलों से शिवालय आकर्षक सजाए गए। शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में श्री महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर, भूतनाथ मंदिर, सदर बाजार स्थित शिव मंदिर, मढिया महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर सहित अन्य सभी शिवालयों में भक्त जलाभिषेक एवं दर्शन को उमड़ने लगेंगे। बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि अर्पण करेंगे। कई श्रद्धालु व्रत रखेंगे। रात्रि में मंदिरों में चार प्रहर की विशेष पूजा होगी। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शिव योग व सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। श्रवण नक्षत्र सुबह 10:41 बजे तक इसके पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। प्रदोष व्रत भी रहेगा। उनके अनुसार शिव योग व सर्वार्थ सिद्धि योग में महादेव की आराधना एवं महामृत्युंजय मंत्र के जाप का विशेष महत्व है। इससे आरोग्य एवं सुख समृद्धि प्राप्त होती है। शिव जी की पूजा अवसर पर श्रद्धालु त्रिपुंड अवश्य लगाएं। रात्रि में महादेव की चार प्रहर की पूजा का भी विशेष महत्व है।
विज्ञापन

बाक्स
हल्दी, तेल का किया उबटन, विवाह के गीत गाये
झांसी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री महाकालेश्वर राजा बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में बाहर बडागांव गेट स्थित श्री राजा बाबा मंदिर पर भगवान शिव का दूध, दही से अभिषेक किया गया। तेल, हल्दी से उबटन कर रस्म हुई। भगवान का मनमोहक श्रृंगार के पश्चात आरती की गई। महिलाओं ने बुंदेली वैवाहिक गीत गाये। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, संयोजक अजीत राय, राजेश पुरोहित, गिरधारी लाल कपूर, विशाल गुप्ता, विजय दीक्षित, चंदू अग्रवाल, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। मंदिर से भव्य बरात दोपहर एक बजे निकलेगी। इधर श्री सिद्धेश्वर मंदिर में रानी लक्ष्मीबाई शक्ति संस्था के तत्वावधान में हल्दी व संगीत कार्यक्रम हुआ। श्रृंगार के पश्चात भगवान की आरती की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभा गुप्ता, रजनी वर्मा, अनुपम गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, नंदा यादव, सुधा गुप्ता, राजकुमारी यादव, काजल हयारण, उत्कर्ष गुप्ता, आशा झा, मधु अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed