{"_id":"67d5da66cb6de1eb34005b99","slug":"devotees-danced-to-melodious-hymns-and-played-holi-with-flowers-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-513477-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मधुर भजनों पर झूमें श्रद्धालु, फूलों की खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मधुर भजनों पर झूमें श्रद्धालु, फूलों की खेली होली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। श्री श्याम बाबा राणी सती सेवा समिति झांसी के तत्वावधान में सुभाषगंज स्थित श्रीरामलीला मैदान में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम हुआ। फागुन उत्सव पर श्रीखाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। छप्पन भोग का प्रसाद अर्पण किया गया। मधुर भजन गाए गए और फूलों की होली खेली गई।
शुक्रवार को निशान यात्रा एवं श्रीखाटू श्याम बाबा की पालकी यात्रा का आयोजन हुआ। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों ने स्वागत किया। शनिवार को शाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। जयपुर की आयुषी सोमानी, ग्वालियर की ऋषिका ठाकुर, समृद्धि गुप्ता एवं कानुपर के मुकेश गुप्ता ने एक से बढ़कर एक मधुर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को विभोर कर दिया। मौके पर दिनेश कुमार अग्रवाल, ओम प्रकाश ब्रह्मचारी, संतोष अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, शंकर लाल चौरसिया, सतीश अग्रवाल, पीडी अग्रवाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन