फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devlopment

शिवपुरी मार्ग से गड़ियागांव तक बनेगी सड़क

Mon, 07 Sep 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Devlopment
गरियागांव तक इसी नहर के किराने होना है सड़क का निर्माण। - फोटो : REPORTERS
झांसी। महनगर के शिवपुरी मार्ग स्थित नहर से लेकर गड़ियागांव तक लगभग पांच किलोमीटर की सड़क का निर्माण झांसी विकास प्राधिकरण कराएगा। निर्माण से पचास हजार की आबादी को फायदा मिलेगा। कार्य में सवा तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। जेडीए ने टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य सड़क की चौड़ाई लगभग छह मीटर होगी। इसके अलावा सड़क के दोनों और पौने चार मीटर की एक समानांतर सड़क का निर्माण किया जाएगा। पैदल चलने वाले लोगों के लिए एक-एक मीटर का फुटपाथ बनाया जाएगा। वहीं सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग की जाएगी। प्राधिकरण द्वारा पूरी सड़क को शुरू से अंत तक रोशनी से जगमग किया जाएगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया के पूरा होते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सालों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क का निर्माण होने से आसपास के रहने वाले लोगों को धूल व मिट्टी से निजात मिलेगी।
डॉ. कादिर खान, स्थानीय नागरिक
सड़क पर शुरू से अंत तक काफी गड्ढे हैं, जिसके चलते लोगों का निकलना मुश्किल होता हैं। सबसे अधिक परेशानी बारिश के मौसम में होती है।
जितेंद्र कुमार, स्थानीय नागरिक
गड़ियागांव की ओर जाने वाली एक मात्र यह ही सड़क है जिसके चलते दिन रात लोगों का आवागमन रहता है। सड़क का निर्माण काफी आवश्यक है।
छोटू रायकवार, स्थानीय नागरिक
सड़क पर प्रकाश की कोई व्यवस्था नही होने के कारण रात को लोग दुर्घटना के शिकार होते हैं। सड़क निर्माण से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
नितेश, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed