फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   development work not will be halt

बाधित नहीं होंगे विकास कार्य, निगम खर्च करेगा चालीस करोड़

Fri, 23 Apr 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
development work not will be halt
झांसी। महानगर में होने वाले विकास कार्यों पर लगा ब्रेक हट गया है। अब नगर निगम 40 करोड़ रुपये से महानगर में विकास कार्य कराएगा। शासन ने 14वें और 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि की उपयोगिता अवधि बढ़ा दी है। नगर निगम के अधिकारी इस धनराशि को 31 जुलाई तक खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने 14वें वित्त आयोग के जरिए नगर निगम को वित्त वर्ष 2019-20 में 47 करोड़ रुपये दिए थे। इस राशि को 31 मार्च 2020 तक खर्च करना था लेकिन, कोरोना संक्त्रस्मण के चलते यह धनराशि खर्च नहीं हो सकी। इस पर शासन ने पुन: उपयोगिता अवधि बढ़ाकर 31 मार्च 2021 कर दी थी। नगर निगम इस मद में मिले 12 करोड़ रुपये खर्च नहीं कर सका। इसके साथ ही 15वें वित्त आयोग से मिले 28 करोड़ रुपये खर्च करने की समय सीमा 31 मार्च 2021 थी। बैठक नहीं हो पाने से यह धनराशि भी खर्च नहीं हुई। अब दोनों वित्त आयोग के तहत मिली करीब 40 करोड़ रुपये की राशि निगम के पास पड़ी है।
विज्ञापन

इन परिस्थितियों को देखते हुए शासन ने दोनों वित्त आयोग के तहत मिली धनराशि को 31 जुलाई 2021 तक खर्च करने के निर्देश दिए हैं। साथ में यह भी कहा है कि तय समय पर धनराशि खर्च नहीं होने पर संबंधित अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शासनादेश आने के बाद नगर निगम अफसर विकास कार्यों को लेकर एक्शन मोड में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14वें और 15वें वित्त के तहत धनराशि खर्च करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। महानगर में विकास कार्य जल्द शुरू कराए जाएंगे।
शादाब असलम, प्रभारी नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed